कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की तीन विभागों की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

देहरादून : कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने देहरादून में शहरी विकास, जलागम प्रबंधन और पर्यावरण विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए मंत्री ने जनहित से जुड़े कार्यों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।

मंत्री कैड़ा ने स्पष्ट कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने शहरी विकास विभाग को शहरों में पेयजल वितरण, सीवरेज लाइन, स्ट्रीट लाइट और सफाई व्यवस्था को और बेहतर करने के निर्देश दिए। साथ ही निर्माणाधीन बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को तय समय पर पूरा करने को कहा।

जलागम विभाग की समीक्षा के दौरान मंत्री ने जल संरक्षण और जल संवर्धन की योजनाओं को प्राथमिकता से धरातल पर उतारने तथा ग्रामीण और पर्वतीय क्षेत्रों में जल स्रोतों के पुनरुद्धार के लिए ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए।

वहीं पर्यावरण विभाग को पौधरोपण, प्लास्टिक उन्मूलन और प्रदूषण नियंत्रण से जुड़े अभियानों में तेजी लाने तथा पर्यावरणीय मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा गया।

मंत्री ने सभी विभागों के अधिकारियों को नियमित रूप से प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने और बजट का शत-प्रतिशत एवं पारदर्शी उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में देरी होने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।

बैठक में तीनों विभागों के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम डॉ. आशीष चौहान 

Sat Sep 12 , 2026
देहरादून: जनपद देहरादून में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम अंतिम चरण में है। निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में जनपद देहरादून में संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य की जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने समीक्षा की। कलेक्ट्रेट सभागार में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ आयोजित […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!