चारधाम यात्रा 2026 : हेली शटल सेवाओं के टेंडर अंतिम चरण में, 8 से 9 हेली कंपनियां देंगी सेवा

देहरादून : आगामी चारधाम यात्रा 2026 को लेकर हेली शटल सेवाओं की तैयारियां तेज हो गई हैं। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) की ओर से हेली सेवाओं के लिए टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। इस वर्ष यात्रा के दौरान लगभग 8 से 9 हेली कंपनियां अपनी सेवाएं प्रदान करेंगी।

यात्रा के दौरान हेलीकॉप्टर सेवाओं की ऑनलाइन बुकिंग भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के सहयोग से संचालित की जाएगी, जिससे श्रद्धालुओं को पारदर्शी और सुगम बुकिंग सुविधा मिल सकेगी। टिकटों की बुकिंग केवल आधिकारिक पोर्टल HeliYatra Portal (heliyatra.irctc.co.in) के माध्यम से ऑनलाइन की जाएगी।

चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से प्रारंभ होने जा रही है। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु **केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। अन्य राज्यों से आने वाले बुजुर्ग और दिव्यांग श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हेली सेवाओं को और अधिक व्यवस्थित किया जा रहा है।
फर्जी एजेंटों और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए यूकाडा ने कंट्रोल रूम भी स्थापित किया है, जो यात्रा के दौरान बुकिंग से जुड़ी शिकायतों के निवारण के लिए सक्रिय रहेगा।

यूकाडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने बताया कि हेली शटल सेवाओं को लेकर टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरण में है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष चारधाम यात्रा के दौरान 8 से 9 कंपनियां हेली सेवाएं संचालित करेंगी। टिकट बुकिंग आईआरसीटीसी के आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से की जाएगी, जहां से यात्री घर बैठे हेलीकॉप्टर सेवा के लिए ऑनलाइन टिकट बुक कर सकेंगे।

उन्होंने बताया कि टिकट बुकिंग से संबंधित किसी भी समस्या के समाधान के लिए यूकाडा का कंट्रोल रूम सक्रिय रहेगा। इसके साथ ही हेली सेवा से यात्रा करने वाले यात्री अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए आईआरसीटीसी के कस्टमर केयर से भी संपर्क कर सकते हैं।

The post चारधाम यात्रा 2026 : हेली शटल सेवाओं के टेंडर अंतिम चरण में, 8 से 9 हेली कंपनियां देंगी सेवा first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

फूड कोर्ट डेस्टिनेशन में जल्द मिलेगा कई देशों के व्यंजनों का स्वाद

Sat Mar 7 , 2026
देहरादून : राजधानी देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में नगर निगम देहरादून द्वारा निर्मित शहर के प्रथम फूड कोर्ट डेस्टिनेशन का कार्य अपने अंतिम चरण में पहुँच चुका है और शीघ्र ही आम जनता के लिए खोला जाएगा। यह फूड कोर्ट महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के निकट […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!