भारत ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह , इंग्लैंड से भिड़ेगा भारत, 5 मार्च को होगा बड़ा मुकाबला

देहरादून : टी20 विश्व कप में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वेस्टइंडीज को पांच विकेट से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। अब टीम इंडिया का अगला मुकाबला 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ होगा।

कोलकाता में रविवार को खेले गए इस अहम मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाए और भारत के सामने चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की। संजू सैमसन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 97 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसकी बदौलत भारत ने 19.2 ओवर में पांच विकेट खोकर 199 रन बनाते हुए मैच अपने नाम कर लिया।

इस जीत के साथ भारत ने टूर्नामेंट में अपनी दावेदारी मजबूत कर दी है और अब टीम की नजरें सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ जीत दर्ज कर फाइनल में पहुंचने पर होंगी।

The post भारत ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह , इंग्लैंड से भिड़ेगा भारत, 5 मार्च को होगा बड़ा मुकाबला first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री धामी ने की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 7 मार्च के हरिद्वार भ्रमण की तैयारियों की समीक्षा

Mon Mar 2 , 2026
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगामी 7 मार्च को प्रस्तावित हरिद्वार भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध, सुव्यवस्थित और गरिमापूर्ण ढंग […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!