वित्तीय वर्ष 2026–27 का बजट पेश करने विधानसभा पहुंचे मुख्यमंत्री धामी

भराड़ीसैंण (गैरसैंण) : उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान वित्तीय वर्ष 2026–27 का बजट प्रस्तुत करने के लिए पुष्कर सिंह धामी भराड़ीसैंण (गैरसैंण) स्थित विधानसभा के लिए प्रस्थान किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेश के समग्र विकास, आधारभूत ढांचे को मजबूत करने और जनकल्याणकारी योजनाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में बजट को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि बजट के माध्यम से राज्य के सभी वर्गों—किसानों, युवाओं, महिलाओं और कर्मचारियों—के हितों को ध्यान में रखते हुए विकास की नई दिशा तय की जाए।

गैरसैंण स्थित विधानसभा भवन में बजट प्रस्तुति को लेकर प्रशासन और सरकार की ओर से तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं। सरकार को उम्मीद है कि आगामी वित्तीय वर्ष का बजट राज्य के विकास को नई गति देने में सहायक होगा।

The post वित्तीय वर्ष 2026–27 का बजट पेश करने विधानसभा पहुंचे मुख्यमंत्री धामी first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गैरसैंण में सत्र के दौरान उत्तराखंड क्रांति दल का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प

Mon Mar 9 , 2026
गैरसैंण : उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में विधानसभा सत्र के दौरान उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। स्थायी राजधानी की घोषणा, अंकिता भंडारी हत्याकांड और अन्य जन मुद्दों को लेकर कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विधानसभा घेराव का प्रयास […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!