ओख से पानी पीते नज़र आए IAS सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी, सादगी की एक झलक 

देहरादून/गैरसैंण : कुछ तस्वीरें भाषण नहीं देतीं, बस अपनी सरलता से दिल में उतर जाती हैं। उत्तराखंड के गैरसैंण (भरारीसैंण) में चल रहे बजट सत्र के बीच से एक ऐसी ही सुखद तस्वीर सामने आई है, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।

अपर सचिव मुख्यमंत्री एवं सूचना महानिदेशक व एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी अपनी शालीनता के लिए जाने जाते हैं। यहाँ उन्होंने किसी तामझाम या प्रोटोकॉल की परवाह न करते हुए गाँव के एक साधारण नल पर रुककर अपनी प्यास बुझाई। गिलास या बोतल के बजाय, एक आम पहाड़ी व्यक्ति की तरह हाथों की अंजलि बनाकर पानी पिया। उनकी इस सहजता को देखकर वहाँ मौजूद ग्रामीण और कर्मचारी उनकी सादगी के कायल हो गए।

The post ओख से पानी पीते नज़र आए IAS सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी, सादगी की एक झलक  first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने  राज्यपाल से की भेंट, गवर्नर ने राज्य की आध्यात्मिक विरासत, आर्थिक तरक्की और विकास की पहल पर दी अहम जानकारियां 

Fri Mar 13 , 2026
देहरादून : देहरादून के लोक भवन में ओडिशा के एक मीडिया डेलीगेशन ने उत्तराखंड के राज्यपाल, लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (रि.) से बातचीत की। यह डेलीगेशन भारत सरकार के सूचना और प्रसारण मंत्रालय के तहत प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (पीआईबी) भुवनेश्वर द्वारा आयोजित उत्तराखंड के चार दिन के प्रेस टूर पर […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!