कृषि मंत्री गणेश जोशी ने परिवार संग मनाया लोक पर्व फूलदेई

देहरादून : उत्तराखंड के लोक पर्व फूलदेई के अवसर पर प्रदेश के कृषि मंत्री ने अपने शासकीय आवास पर परिवार के साथ हर्षोल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पर्व मनाया।

इस दौरान पारंपरिक परिधान में पहुंचे पर्वतीय संस्कृति संरक्षण समिति और कुर्मांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद के बच्चों ने मंत्री के आवास की देहरी पर फूल और चावल अर्पित कर घर-परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। बच्चों ने “फूल देई-छम्मा देई, जतुके दियाला-उतुके सई” जैसे पारंपरिक लोकगीत गाकर पर्व के उत्साह को और बढ़ाया। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बच्चों का स्नेहपूर्वक स्वागत करते हुए उन्हें उपहार भेंट किए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेशवासियों को फूलदेई की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उत्तराखंड की समृद्ध लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत का यह पर्व प्रकृति, खुशहाली और नई ऊर्जा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि बसंत ऋतु के आगमन पर मनाया जाने वाला यह पर्व समाज में प्रेम, सौहार्द और समृद्धि का संदेश देता है।

उन्होंने कहा कि जब छोटे-छोटे बच्चे घर-घर जाकर देहरी पर फूल अर्पित करते हैं और सुख-समृद्धि की कामना करते हैं, तो यह हमारी संस्कृति की जीवंतता और आपसी भाईचारे की भावना को दर्शाता है। ऐसे लोक पर्व नई पीढ़ी को अपनी जड़ों, परंपराओं और प्रकृति के प्रति सम्मान का भाव सिखाते हैं।

मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि सभी लोग अपनी लोक संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण में योगदान दें, ताकि आने वाली पीढ़ियां भी इन अमूल्य विरासतों से जुड़ी रहें।

इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी निर्मला जोशी, सचिव चंद्रशेखर जोशी, उपाध्यक्ष मोनिका रावत, पूनम पंवार, राकेश प्रियंका प्रधान, केंद्रीय सांस्कृतिक सचिव बबीता साह लोहनी, पुष्पा बिष्ट, सीमा बिष्ट, गणेश कांडपाल और विनोद कांडपाल सहित कई लोग उपस्थित रहे।

The post कृषि मंत्री गणेश जोशी ने परिवार संग मनाया लोक पर्व फूलदेई first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्री झण्डे जी पर दर्शन मनौतियों के लिए लगा दूनवासियों का तांता

Mon Mar 16 , 2026
देहरादून : श्री दरबार साहिब परिसर में 8 मार्च को श्री झण्डे जी के आरोहण के साथ शुरू हुआ ऐतिहासिक श्री झण्डे जी महोत्सव इन दिनों उत्कर्ष पर है। देश-विदेश से आई संगतें श्री झण्डे जी आरोहण का साक्षी बनने के बाद अपने-अपने गृहक्षेत्रों को लौट चुकी हैं, लेकिन अब […]

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!