जनरल बिपिन रावत की जयंती पर पुष्पचक्र अर्पित कर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने दी श्रद्धांजलि 

देहरादून : सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने देश के प्रथम सीडीएस स्व. जनरल बिपिन रावत की जयंती के अवसर पर देहरादून के कनक चौक स्थित जनरल बिपिन रावत पार्क में उनकी प्रतिमा पर पुष्पचक्र अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने जनरल बिपिन रावत को स्मरण करते हुए कहा कि वे हमेशा पहाड़ और वहां के युवाओं के हितों के प्रति संवेदनशील रहे। उन्होंने कहा कि जब वे जनरल बिपिन रावत से पहाड़ के युवाओं को सेना में भर्ती के दौरान लंबाई में छूट देने के संबंध में मिले थे, तब उन्होंने इस विषय को गंभीरता से लेते हुए स्वीकृति प्रदान की। इसके परिणामस्वरूप उत्तराखंड के युवाओं को सेना भर्ती में लंबाई में 5 सेंटीमीटर की छूट मिलना संभव हो पाया। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि सीमांत क्षेत्रों के विकास के लिए भी जनरल बिपिन रावत का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।उनके प्रयासों से पिथौरागढ़ और जोशीमठ में सेना की दो ब्रिगेडों के माध्यम से सीमावर्ती गांवों के विकास और उन्हें संवारने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनरल बिपिन रावत की स्मृतियों को सहेजने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा देहरादून के गुनियाल गांव में निर्माणाधीन भव्य सैन्य धाम के मुख्य द्वार का नाम स्व. सीडीएस जनरल बिपिन रावत के नाम पर रखा गया है। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित शहीद सीडीएस जनरल बिपिन रावत का योगदान देश हमेशा स्मरण रखेगा और उनका जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत बना रहेगा।

इस अवसर पर कैंट विधायक सविता कपूर, सचिव सैनिक कल्याण युगल किशोर पंत, मेजर जनरल गुलाब सिंह रावत (सेनि), निदेशक सैनिक कल्याण श्याम सिंह, जनरल बिपिन रावत के परिवारजन, ब्रिगेडियर केजी बहल (सेनि), मण्डलाध्यक्ष प्रदीप रावत, राजीव गुरुंग सहित सैकड़ों पूर्व सैनिक एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

The post जनरल बिपिन रावत की जयंती पर पुष्पचक्र अर्पित कर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने दी श्रद्धांजलि  first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री धामी ने चम्पावत को दी स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात

Mon Mar 16 , 2026
चंपावत : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर स्थित उपजिला चिकित्सालय से जनपद चम्पावत के लिए स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री ने एडवांस्ड कार्डियोवस्कुलर लाइफ सपोर्ट (ACLS) एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और अस्पताल में आधुनिक फेकोइमल्सीफिकेशन मशीन का लोकार्पण किया। एसीएलएस एम्बुलेंस के संचालन से […]

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!