विकास योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री धामी ने दी 75 करोड़ की धनराशि

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में बढ़ते साइबर अपराधों की चुनौतियों का सामना करने, अनुसूचित जाति बाहुल्य क्षेत्रों में अवस्थापना सुविधाओं के विकास के साथ ही विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में सड़कों के पुनर्निर्माण आदि से संबंधित कार्यों हेतु ₹75 करोड़ की धनराशि की स्वीकृति प्रदान की है।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में बढ़ते साइबर अपराधों और चुनौतियों से निपटने के लिए देहरादून में साइबर उत्कृष्टता केन्द्र साइबर सेन्टर ऑफ एक्सीलेंस के निर्माण हेतु ₹31.63 करोड़, जनपद ऊधम सिंह नगर के विधानसभा क्षेत्र किच्छा के अन्तर्गत एनएच 109 में पं० राम सुमेर शुक्ला राजकीय मेडिकल कॉलेज से अटरिया माता मंदिर मोड़ सिडकुल एवं आनन्दपुर होते हुए एसएच 44 तक सड़क पुनर्निर्माण हेतु ₹22.72 करोड़ के साथ राज्य योजना के अन्तर्गत जनपद ऊधम सिंह नगर के विधानसभा क्षेत्र किच्छा के शिमला पिस्तौर कुरैया मोटर मार्ग का पुनः निर्माण एवं सुधार कार्य हेतु ₹19.40 करोड़ की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है।

मुख्यमंत्री द्वारा उपसम्भागीय परिवहन कार्यालय, रुड़की के निर्माणाधीन भवन हेतु एप्रोच मार्ग निर्माण कार्य के लिये ₹1.30 करोड़, अनुसूचित जाति बाहुल्य क्षेत्रों में अवस्थापना सुविधाओं के विकास योजनान्तर्गत राजकीय अनुसूचित जाति बालिका छात्रावास मसूरी, देहरादून के भवन अनुरक्षण कार्य हेतु ₹67.42 लाख तथा जनपद उधमसिंह नगर के राजकीय जनजाति छात्रावास खटीमा में ट्यूबवेल एवं मास्ट लाईट के कार्य हेतु ₹18.06 लाख की स्वीकृति किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।

The post विकास योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री धामी ने दी 75 करोड़ की धनराशि first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अवैध निर्माण करने वालों पर एमडीडीए का शिकंजा, अवैध निर्माणों पर ताबड़तोड़ सीलिंग की कार्रवाई, निर्माण स्थलों का प्रवर्तन टीम ने किया स्थलीय निरीक्षण

Wed Mar 18 , 2026
देहरादून : देहरादून में अनियंत्रित और अवैध निर्माणों पर लगाम कसने के लिए मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कई स्थानों पर निर्माण कार्यों को सील कर दिया। प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम ने नियमित निगरानी, प्राप्त शिकायतों और उच्चाधिकारियों के निर्देशों के तहत विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाकर […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!