देहरादून में दिव्यांग बच्चों ने दिखाया हुनर

देहरादून : हर्षल फाउंडेशन की ओर से आयोजित ‘दिव्यांग टैलेंट प्रतियोगिता’ का भव्य आयोजन आईआरडीटी ऑडिटोरियम, सर्वे चौक में किया गया। कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों की अद्भुत प्रतिभा, आत्मविश्वास और उत्साह देखने को मिला।

प्रतियोगिता में उड़ान स्पेशल स्कूल, चेरी किड्स स्कूल, हिल ग्रुप स्कूल, ग्रीन फील्ड स्कूल, डिपार्टमेंट ऑफ फिजिकल डेवलपमेंट एंड इकोनॉमिक एंपावरमेंट, नेशनल करियर सर्विस सेंटर फॉर डिफरेंटली एबल्ड और रिफरल राइडर इंटरनेशनल सेंटर सहित कई संस्थानों के बच्चों ने भाग लिया। इसके अलावा करीब 15 बच्चों ने व्यक्तिगत रूप से भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में डेढ़ सौ से अधिक दिव्यांग बच्चे मौजूद रहे, जिनमें से 70 प्रतिभागियों ने गायन, नृत्य, काव्य पाठ, स्टैंड-अप कॉमेडी और अभिनय-नाटक जैसी विधाओं में शानदार प्रस्तुतियां दीं।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में समावेशिता और संवेदनशीलता को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने कहा कि दिव्यांग बच्चे किसी भी मायने में कम नहीं हैं, उन्हें केवल सही मंच और अवसर की आवश्यकता है। उन्होंने हर्षल फाउंडेशन के इस प्रयास को सराहनीय बताते हुए कहा कि सरकार भी ऐसे प्रयासों को हर संभव सहयोग देगी।

संस्था की अध्यक्ष रमा गोयल ने कहा कि फाउंडेशन का उद्देश्य दिव्यांग बच्चों को ऐसा मंच उपलब्ध कराना है, जहां वे अपने आत्मविश्वास को पहचान सकें और समाज के सामने अपनी प्रतिभा प्रस्तुत कर सकें। उन्होंने कहा कि यह आयोजन इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट, अनिल गोयल, इंद्राणी पांडे, राज्य मंत्री विनोद उनियाल, पूर्व राज्य मंत्री अशोक वर्मा, राजकुमार पुरोहित, चंदन सिंह, स्किल विभाग के डिप्टी डायरेक्टर जनरल, राज्य मंत्री गीता राम गौड़, बलदेव भट्ट, ममता नगर, नेहा, राज्य मंत्री विनय रोहिल्ला, राज्य मंत्री विश्वास डावर और शोभित दास सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।

इसके अलावा ब्रिगेडियर के.जी. बहल और जस्टिस राजेश टंडन की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि उचित मंच और प्रोत्साहन मिलने पर दिव्यांग बच्चे भी हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर समाज के लिए प्रेरणा बन सकते हैं।

The post देहरादून में दिव्यांग बच्चों ने दिखाया हुनर first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री धामी ने अमर क्रांतिकारी भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के बलिदान दिवस पर किया उन्हें याद 

Mon Mar 23 , 2026
देहरादून :  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अमर क्रांतिकारी भगत सिंह, सुखदेव थापर और शिवराम राजगुरु के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि इन महान क्रांतिकारियों ने माँ भारती की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति दी, जिसे देश कभी भुला […]

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!