धामी सरकार के चार साल पूरे, उत्तराखंड में विकास और विरासत का नया अध्याय, ₹99.40 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण

देहरादून: उत्तराखंड की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार ने आज अपने चार साल पूरे कर लिए हैं. इस मौके को यादगार बनाने के लिए आज से तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू हो गए हैं. बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं में इन कार्यक्रमों को लेकर बहुत उत्साह देखा जा रहा है. देहरादून के परेड ग्राउंड में शुरू हुए ‘उत्तराखंड सरकार के चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम में अनेक मंत्री और विधायक मौजूद रहे. सीएम धामी ने इस दौरान 99.40 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण किया.

सीएम धामी ने खुद इन कार्यक्रमों का शुभारंभ किया. कार्यक्रम को ‘उत्तराखंड सरकार के चार साल बेमिसाल’ नाम दिया गया है. मुख्य कार्यक्रम देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित किया गया है. कार्यक्रम से पहले सीएम धामी ने देहरादून में रोड शो निकाला. उत्तराखंड के कृषि मंत्री गणेश जोशी सीएम धामी के साथ खुली जिप्सी में सवार होकर लोगों का अभिवादन स्वीकार करते दिखे.

धामी सरकार के चार साल पूरे होने पर कार्यक्रम
‘उत्तराखंड सरकार के चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम देहरादून में आयोजित हो रहा है तो राज्य भर में जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल की थीम पर अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. ये कार्यक्रम 23 मार्च से 25 मार्च तक चलेंगे. खास बात ये है कि इन कार्यक्रमों का लाइव प्रसारण भी हो रहा है
इसके लिए बाकायदा एलईडी स्क्रीन, साउंड सिस्टम का व्यवस्था की गई है. देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्कूलों के छोटे-छोटे बच्चे राज्य सरकार की योजनाओं संबंधित टेंपलेट्स दिखाते नजर आए. दरअसल इस कार्यक्रम को भव्य रूप से मनाए जाने को लेकर आम जनता के साथ ही स्कूल और कॉलेज के छात्रों को भी शामिल किया गया है.
कार्यक्रम स्थल पर ही होगा स्वास्थ्य परीक्षण 
 इन कार्यक्रमों की एक और खास बात ये भी रहेगी कि कार्यक्रम स्थल पर ही स्वास्थ्य परीक्षण भी होगा. इसमें टीकाकरण, दिव्यांग प्रमाण पत्र और सहायक उपकरण वितरण भी शामिल होगा. सीएम धामी परेड ग्राउंड से ही वर्चुअली राज्य की विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी करेंगे
देहरादून में ट्रैफिक डायवर्जन
इस विशेष कार्यक्रम के मद्देनजर देहरादून शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है. पुलिस विभाग ने शहर के कई रूटों में ट्रैफिक का डायवर्जन किया है कार्यक्रम के लिए पार्किंग और पिकअप प्वाइंट चिह्नित किए गए हैं. देहरादून स्थित परेड ग्राउंड में राज्य सरकार के 4 साल का कार्यकाल पूरा होने पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष जोर दिया गया है.

इसके लिए जहां एक ओर परेड ग्राउंड के एंट्री गेट के आसपास जीरो जोन किया गया है, तो वहीं दूसरी ओर बड़ी सख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है. इसके साथ ही परेड ग्राउंड के अंदर कार्यक्रम स्थल के आसपास भी सुरक्षा कर्मचारियों की बड़ी संख्या में तैनाती की गई है.

The post धामी सरकार के चार साल पूरे, उत्तराखंड में विकास और विरासत का नया अध्याय, ₹99.40 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!