कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने संविधान निर्माता, भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर को दी श्रद्धांजलि

देहरादून :  कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने संविधान निर्माता, भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर शासकीय आवास पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके योगदान को स्मरण किया।

इस अवसर पर मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि डॉ. आंबेडकर ने भारतीय समाज को समानता, न्याय और अधिकारों की जो दिशा दिखाई, वह आज भी उतनी ही प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब का जीवन संघर्ष, समर्पण और सामाजिक न्याय के प्रति उनकी प्रतिबद्धता हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।

उन्होंने कहा कि आज के समय में आवश्यकता है कि हम उनके विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करें और समाज में व्याप्त असमानताओं को दूर करने के लिए मिलकर कार्य करें। रेखा आर्या ने कहा कि सरकार भी उनके आदर्शों के अनुरूप समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

मंत्री ने प्रदेशवासियों से आह्वान करते हुए कहा कि सभी लोग बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलकर एक समरस, न्यायपूर्ण और सशक्त समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं।

The post कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने संविधान निर्माता, भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर को दी श्रद्धांजलि first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री धामी ने भारतीय संविधान के निर्माता एवं ‘भारत रत्न’ बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की जयंती पर पुष्प अर्पित कर किया भावपूर्ण स्मरण

Wed Apr 15 , 2026
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय संविधान के निर्माता एवं ‘भारत रत्न’ बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की जयंती के अवसर मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया । मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहेब का सम्पूर्ण जीवन सामाजिक समरसता, समानता […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!