आंगनबाड़ी वर्कर्स की मानदेय वृद्धि को लेकर जन संघर्ष मोर्चा ने मुख्यमंत्री धामी से की मुलाकात

देहरादून : आंगनबाड़ी वर्कर्स के मानदेय वृद्धि और सेवानिवृत्ति लाभ को लेकर जन संघर्ष मोर्चा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर अपनी मांगें रखीं। मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा।

मोर्चा की मांग पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए डे ऑफिसर/डिप्टी सेक्रेटरी जे.पी. मैखुरी को निर्देश दिए कि संबंधित अधिकारियों के साथ शीघ्र बैठक आयोजित कर इस विषय पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
रघुनाथ सिंह नेगी ने बताया कि वर्तमान में आंगनबाड़ी वर्कर्स को लगभग ₹9000 प्रतिमाह मानदेय मिल रहा है, जो बेहद कम है। उन्होंने कहा कि इस राशि में से वर्कर्स को स्टेशनरी तथा बच्चों में वितरित होने वाले सामान को केंद्र तक पहुंचाने का खर्च भी स्वयं उठाना पड़ता है, जिससे आर्थिक बोझ और बढ़ जाता है।

मोर्चा ने राज्य सरकार से मानदेय मे140 प्रतिदिन की वृद्धि और केंद्र सरकार से 150 प्रतिदिन की बढ़ोतरी का प्रस्ताव भेजने की मांग की। इसके अलावा वर्कर्स के सेवानिवृत्त होने पर 10 लाख का लाभ दिए जाने तथा उसके लिए प्रति माह 300 की कटौती का प्रस्ताव भी रखा गया।मोर्चा ने उम्मीद जताई है कि सरकार जल्द ही आंगनबाड़ी वर्कर्स के हित में सकारात्मक निर्णय लेगी। प्रतिनिधिमंडल में भीम सिंह बिष्ट और ब्लॉक मीडिया प्रभारी अतुल हांडा भी मौजूद रहे।

The post आंगनबाड़ी वर्कर्स की मानदेय वृद्धि को लेकर जन संघर्ष मोर्चा ने मुख्यमंत्री धामी से की मुलाकात first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री धामी की घोषणाओं को मिली धरातल पर गति, कोटद्वार में सड़क व सेतु नेटवर्क सुदृढ़

Mon Apr 20 , 2026
पौड़ी : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणाओं के अनुरूप जनपद पौड़ी गढ़वाल के कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र में सड़क एवं सेतु विकास से जुड़ी तीन महत्वपूर्ण परियोजनाएं पूर्ण कर ली गयी हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि इन कार्यों के पूरा होने से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था मजबूत हुई है तथा […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!