रिटायर्ड हवलदार उदय सिंह थापा को सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने दी 100वें जन्मदिवस की शुभकामनाएं

देहरादून : सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के जोहड़ी गांव स्थित कुठालवाली पहुंचकर 58 गोरखा राईफल्स के रिटायर्ड हवलदार उदय सिंह थापा को उनके 100वें जन्मदिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दीं और उन्हें सम्मानित किया।

इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि हवलदार उदय सिंह थापा का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने देश की सेवा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है और द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान उनकी भूमिका अत्यंत सराहनीय रही है। मंत्री ने कहा कि ऐसे वीर सैनिकों के त्याग और समर्पण के कारण ही आज देश सुरक्षित और सशक्त है। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करते हुए कहा कि समाज को उनके अनुभवों से प्रेरणा लेनी चाहिए।

इस अवसर पर भाजपा महानगर उपाध्यक्ष संध्या थापा सहित परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

The post रिटायर्ड हवलदार उदय सिंह थापा को सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने दी 100वें जन्मदिवस की शुभकामनाएं first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री धामी ने चारधाम यात्रा को बताया आर्थिकी का आधार

Wed Apr 29 , 2026
देहरादून मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान चारधाम यात्रा को लेकर नकारात्मक माहौल बनाने वालों पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग रील बनाकर यात्रा को राजनीति की भेंट चढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का विरोध किया जा सकता […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!