व्यावसायिक शिक्षा का नया हब बनेगा पैठाणी : शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत

पैठाणी/देहरादून : डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि राजकीय व्यावसायिक महाविद्यालय पैठाणी को प्रदेश में व्यावसायिक शिक्षा का बड़ा केंद्र बनाया जाएगा। इसके तहत महाविद्यालय में चरणबद्ध तरीके से आधुनिक एवं उद्योगों की मांग के अनुरूप रोजगारपरक पाठ्यक्रम संचालित किए जाएंगे, ताकि युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ बेहतर रोजगार के अवसर मिल सकें।

महाविद्यालय में आयोजित वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे डॉ. रावत ने कहा कि राज्य सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को आधुनिक तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पैठाणी में राज्य का पहला व्यावसायिक महाविद्यालय स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि अगले शैक्षिक सत्र से महाविद्यालय में बीटेक, बीएड, एमबीए एवं एमसीए जैसे व्यावसायिक पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे, जिसके लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि महाविद्यालय को अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जा रहा है। परिसर में विभिन्न प्रयोगशालाओं के साथ छात्र-छात्राओं के लिए आधुनिक छात्रावास की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इसके अलावा ऑडिटोरियम एवं प्राचार्य आवास का निर्माण भी पूरा हो चुका है। उन्होंने कॉलेज परिसर में ओपन जिम, प्रतीक्षालय निर्माण एवं विभिन्न वाद्य यंत्र उपलब्ध कराने की भी घोषणा की।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. रावत ने महाविद्यालय परिसर में निर्मित “शौर्य दीवार” का अनावरण और पेयजल टंकी का लोकार्पण किया। साथ ही महाविद्यालय की वार्षिक पत्रिका ‘बनास’ तथा रसायन विज्ञान पुस्तक का विमोचन भी किया। मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी।

कार्यक्रम में संयुक्त निदेशक उच्च शिक्षा डॉ. ए.एस. उनियाल, प्राचार्य डॉ. विजय अग्रवाल, यूसीएफ अध्यक्ष मातवर सिंह रावत, भाजपा नेता राजेन्द्र टम्टा, जिला पंचायत सदस्य डॉ. शिवचरण नौडियाल सहित शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

जनसम्पर्क के दौरान सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

अपने विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर भ्रमण के दौरान डॉ. धन सिंह रावत ने पैठाणी एवं आसपास के गांवों में व्यापक जनसम्पर्क कर स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने ग्रामीणों, व्यापारियों और युवाओं से संवाद कर क्षेत्र के विकास संबंधी सुझाव भी लिए।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक कर सामाजिक एवं सुरक्षा संबंधी विषयों पर चर्चा की। उन्होंने ग्राम प्रहरियों से गांवों में सक्रिय भूमिका निभाने और नशा एवं अपराध मुक्त समाज निर्माण में सहयोग देने की अपील की।

इसके अलावा उन्होंने पैठाणी स्थित राहु मंदिर परिसर में चल रहे सौंदर्यीकरण एवं निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर अधिकारियों को गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए

The post व्यावसायिक शिक्षा का नया हब बनेगा पैठाणी : शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

संगलाकोटी में 73 लाख 16 हजार के मोटर मार्ग का पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने किया शिलान्यास

Wed May 13 , 2026
ऐकेश्वर (पौड़ी) : चौबट्टाखाल विधायक और प्रदेश के लोक निर्माण, सिंचाई, पर्यटन, ग्रामीण निर्माण, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र के विकासखण्ड ऐकेश्वर में राज्य योजना से 73 लाख 16 हजार की लागत से बनने वाले तिलखोली मोटर मार्ग के संगलाकोटी बैंड से संगलाकोटी गांव तक […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!