पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि देते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

देहरादून : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून स्थित बसंत विहार पहुंचकर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सेवानिवृत्त मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि भुवन चंद्र खंडूड़ी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र सेवा और जनसेवा को समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि एक वीर सैनिक के रूप में मां भारती की सेवा करने से लेकर, एक कुशल प्रशासक और राजनेता के रूप में उत्तराखंड के नव-निर्माण में उनका योगदान अतुलनीय है। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड के विकास में उनके द्वारा किए गए ऐतिहासिक कार्यों को सदैव स्मरण किया जाएगा।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बाबा केदार से पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने तथा शोकाकुल परिजनों को इस असीम दुःख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना भी की।

The post पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि देते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी का निधन, उत्तराखंड में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित

Tue May 19 , 2026
देहरादून : उत्तराखंड सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी के आकस्मिक निधन के बाद, 19 से 21 मई तक तीन दिनों के राजकीय शोक की घोषणा की है। पूर्व मुख्यमंत्री का अंतिम संस्कार हरिद्वार में 20 मई को पूरे पुलिस सम्मान के साथ किया जाएगा । साथ […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!