भूमि धोखाधड़ी मामले में 20 हजार का इनामी जालसाज गिरफ्तार 

देहरादून : देहरादून पुलिस के “ऑपरेशन प्रहार” के तहत थाना रायपुर पुलिस ने भूमि धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे 20 हजार रुपये के इनामी आरोपी सहित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपी पहाड़ के भोले-भाले लोगों, विशेषकर फौजियों और अन्य राज्यों में रहने वाले उत्तराखंड मूल के लोगों को जमीन बेचने के नाम पर ठगते थे।

पुलिस के अनुसार आरोपियों ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर किसी अन्य की भूमि को अपना बताकर एक व्यक्ति से 30 लाख रुपये की ठगी की थी। इस मामले में थाना रायपुर में मुकदमा दर्ज किया गया था और जांच के दौरान धोखाधड़ी की पुष्टि हुई।

मुख्य आरोपी प्रदीप सकलानी लंबे समय से फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर 21 मई 2026 को एकता कॉलोनी, डालनवाला क्षेत्र से प्रदीप सकलानी और उसके साथी अजय सजवाण को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पुलिस से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदलता रहता था। वह खुद को पहाड़ी बताकर लोगों का विश्वास जीतता और सस्ते दामों में जमीन दिलाने का लालच देकर उन्हें जाल में फंसाता था।
जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी के खिलाफ जनपद के विभिन्न थानों में भूमि धोखाधड़ी के दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। साथ ही करोड़ों रुपये की ठगी के अन्य मामलों में भी वह वांछित चल रहा था। आरोपी और उसके साथियों पर पूर्व में गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जा चुकी है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि भूमाफियाओं और संगीन अपराधों में शामिल आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। “ऑपरेशन प्रहार” के तहत ऐसे अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार चलाया जा रहा है।

The post भूमि धोखाधड़ी मामले में 20 हजार का इनामी जालसाज गिरफ्तार  first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री धामी के मार्गदर्शन में असहाय जरूरतमंदों को सबल बनाता जिला प्रशासन

Sat May 23 , 2026
देहरादून-  मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन एवं जिलाधिकारी सविन बंसल के नेतृत्व में जिला प्रशासन देहरादून द्वारा जरूरतमंद, असहाय एवं वंचित परिवारों के कल्याण हेतु संवेदनशीलता, तत्परता एवं मानवीय दृष्टिकोण के साथ निरंतर कार्य किया जा रहा है। जिला प्रशासन केवल प्रशासनिक दायित्वों तक सीमित न रहकर पीड़ित एवं संकटग्रस्त परिवारों के […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!