मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर, सीमांत पोलिंग बूथ हर्षिल का करेंगे निरीक्षण

देहरादून/उत्तरकाशी : भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखण्ड पहुंचे हैं। देहरादून पहुंचने के बाद वे सीधे उत्तरकाशी के लिए रवाना हुए, जहां वे सीमांत क्षेत्रों में चुनावी व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं।

शनिवार को मुख्य चुनाव आयुक्त उत्तरकाशी पहुंचे, जहां उनका स्वागत मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम द्वारा किया गया। दौरे के दौरान वे भारत-चीन सीमा से सटे सीमांत गांव हर्षिल में स्थापित पोलिंग बूथ का स्थलीय निरीक्षण करेंगे।

इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियों की भी समीक्षा करेंगे। बताया जा रहा है कि सीमांत और दुर्गम क्षेत्रों में मतदान व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से यह दौरा अहम माना जा रहा है।
प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर वे जमीनी स्तर पर चुनावी तैयारियों, मतदाता सूची अद्यतन और पोलिंग बूथ व्यवस्थाओं का फीडबैक भी लेंगे।

The post मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर, सीमांत पोलिंग बूथ हर्षिल का करेंगे निरीक्षण first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने की चारधाम यात्रा की समीक्षा

Sat May 23 , 2026
देहरादून : मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने आपदा नियंत्रण कक्ष, आईटी पार्क जाकर चारधाम यात्रा की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने चारधाम यात्रा को लेकर व्यवस्था चाकचौबन्द किए जाने हेतु जिलाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि चारों धामों में श्रद्धालुओं को दर्शन सुगमता एवं सरलता […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!