मुख्यमंत्री धामी ने बनबसा में सड़कों और जल निकासी सुधार के लिए 1 करोड़ जारी

चम्पावत : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चम्पावत की बनबसा नगर पंचायत क्षेत्र को महत्वपूर्ण विकासात्मक सौगात दी है। क्षेत्र की जर्जर सड़कों और जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए ₹1 करोड़ की पहली किश्त जारी कर दी गई है।

यह धनराशि मुख्यमंत्री घोषणा संख्या 336/2024 के तहत स्वीकृत कुल ₹807.42 लाख की परियोजना का हिस्सा है। योजना के अंतर्गत बनबसा नगर पंचायत क्षेत्र में कुल 42 सड़कों और नालियों का निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। इस कार्य की जिम्मेदारी नगर पंचायत बनबसा को सौंपी गई है।

लंबे समय से क्षेत्र के लोग खराब सड़कों, जलभराव और निकासी की समस्या से परेशान थे। खासकर बरसात के दौरान हालात और भी खराब हो जाते थे, जिससे आवागमन में भारी दिक्कतें आती थीं। मुख्यमंत्री के इस निर्णय से अब इन समस्याओं के समाधान की उम्मीद जगी है।परियोजना के पूरा होने पर बनबसा क्षेत्र की आधारभूत संरचना मजबूत होगी और लोगों को सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। साथ ही जलभराव की समस्या से प्रभावित इलाकों में राहत पहुंचेगी और सड़कें अधिक टिकाऊ बन सकेंगी।

नेपाल सीमा से सटे बनबसा क्षेत्र के लिए यह योजना आर्थिक दृष्टि से भी अहम मानी जा रही है। बेहतर सड़क संपर्क से स्थानीय व्यापार, पर्यटन और परिवहन को बढ़ावा मिलेगा, जिससे क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को नई गति मिलने की संभावना है।

The post मुख्यमंत्री धामी ने बनबसा में सड़कों और जल निकासी सुधार के लिए 1 करोड़ जारी first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एसएसपी देहरादून प्रमेंद्र डोबाल के नेतृत्व में हुड़दंगियों पर नकेल कसती दून पुलिस

Mon May 25 , 2026
देहरादून : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत दून पुलिस लगातार यातायात नियमों का उल्लंघन करने और सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इसी अभियान के तहत जाखन क्षेत्र में शराब के नशे में यातायात […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!