जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने सोरगढ़ किले का किया औचक निरीक्षण 

पिथौरागढ़ : जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने पिथौरागढ़ स्थित सोरगढ़ किले (लंदन फोर्ट) का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान परिसर में फैली गंदगी, अव्यवस्थित व्यवस्थाओं तथा पर्यटकों के लिए मूलभूत सुविधाओं के अभाव पर उन्होंने गहरी नाराजगी व्यक्त की। फोर्ट परिसर में साफ-सफाई की खराब स्थिति देखकर जिलाधिकारी ने पर्यटन अधिकारी को कड़ी फटकार लगाते हुए तत्काल व्यवस्थाओं में सुधार करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि जनपद के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर इस प्रकार की लापरवाही किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने परिसर में व्यापक सफाई अभियान चलाने, कूड़ा निस्तारण के लिए पर्याप्त संख्या में डस्टबिन स्थापित करने, आवश्यक स्थानों पर दिशासूचक एवं सूचना संबंधी साइन बोर्ड लगाने तथा पर्यटकों के लिए पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि पर्यटन स्थलों की स्वच्छता, सौंदर्यीकरण एवं सुव्यवस्थित रखरखाव से ही जनपद की सकारात्मक छवि पर्यटकों के बीच स्थापित होती है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त किया जाए तथा नियमित निगरानी एवं अनुश्रवण सुनिश्चित किया जाए।

इसके उपरांत जिलाधिकारी ने जिला सूचना कार्यालय का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुस्तकालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनकी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के संबंध में जानकारी प्राप्त की। विद्यार्थियों ने पुस्तकालय में बैठने हेतु फर्नीचर की समस्या जिलाधिकारी के समक्ष रखी। छात्र-छात्राओं की समस्या का तत्काल संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को पुस्तकालय में नई एवं सुविधाजनक कुर्सियों सहित आवश्यक फर्नीचर की व्यवस्था शीघ्र सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को बेहतर अध्ययन वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।

जिला सूचना कार्यालय के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यालय परिसर में स्वच्छता बनाए रखने, अभिलेखों को अद्यतन रखने तथा कार्यालयीय कार्यों का सुव्यवस्थित संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनसुविधाओं से जुड़े सभी संस्थानों एवं सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता, गुणवत्ता तथा नागरिक सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निरीक्षण के दौरान दिए गए सभी निर्देशों का समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

The post जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने सोरगढ़ किले का किया औचक निरीक्षण  first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विश्वविद्यालयों में शुरू होगी ‘विकसित भारत@2047’ मुहिम

Wed Jun 10 , 2026
देहरादून : प्रदेश के सभी राजकीय और निजी विश्वविद्यालयों में आगामी शैक्षणिक सत्र से ‘विकसित भारत 2047’ मुहिम शुरू की जाएगी। इसके तहत प्रत्येक विश्वविद्यालय में अलग-अलग विषयों पर पांच-पांच सेमिनार और कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने विभागीय अधिकारियों को कार्यक्रमों के […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!