जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगाई ने नीट परीक्षा-2026 के सफल आयोजन हेतु ली तैयारियों की समीक्षा बैठक

पिथौरागढ़ : राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET)-2026 के 21 जून को आयोजित होने वाली परीक्षा के सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन हेतु जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगाई की अध्यक्षता में आज जिला कार्यालय सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में परीक्षा से संबंधित सभी व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा की पारदर्शिता एवं गोपनीयता बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए परीक्षा को सुचारु रूप से संपन्न कराने के निर्देश दिए। बैठक में अवगत कराया गया कि जनपद पिथौरागढ़ में नीट परीक्षा के लिए दो परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें केंद्रीय विद्यालय, पिथौरागढ़ तथा जवाहर नवोदय विद्यालय, आठगांव शिलिंग शामिल हैं। दोनों परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

जिलाधिकारी ने पुलिस विभाग को परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। वहीं शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, विद्युत विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों को परीक्षा अवधि के दौरान आवश्यक सेवाएं निर्बाध रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों से अपने दायित्वों का गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने को कहा।

बैठक में अपर जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह,मुख्य शिक्षा अधिकारी तरुण पंत, उपजिलाधिकारी जितेंद्र वर्मा, एसीएमओ संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

The post जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगाई ने नीट परीक्षा-2026 के सफल आयोजन हेतु ली तैयारियों की समीक्षा बैठक first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के अथक प्रयासों से 12341.56 लाख की स्यूंसी झील की टेण्डरिंग प्रक्रिया शुरू

Fri Jun 19 , 2026
पौड़ी : प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज के ड्रीम प्रोजेक्ट सतपुली झील निर्माण की स्वीकृति के पश्चात अब उनके विशेष प्रयासों से विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल के अन्तर्गत विकासखण्ड बीरोंखाल में स्यूंसी झील जिसकी लागत 12341.56 लाख है की ई-टेण्डरिंग प्रक्रिया की भी शुरुआत हो चुकी है। […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!