मुख्यमंत्री धामी ने विकास कार्यों और आपदा राहत के लिए दी ₹8.61 करोड़ की मंजूरी

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और आपदा प्रभावित परिवारों को राहत प्रदान करने के लिए कुल ₹8.61 करोड़ की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृतियां प्रदान की हैं।

मुख्यमंत्री ने देहरादून कैंट विधानसभा क्षेत्र में बंच केबिल से वंचित क्षेत्रों में विद्युत विभाग द्वारा किए जा रहे बंच केबिल कार्यों के लिए ₹4.92 करोड़ की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति दी है। इस स्वीकृति से क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिलेगी।इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने उत्तरकाशी जिले के भटवाड़ी तहसील अंतर्गत धराली और हर्षिल तथा डुंडा, चिन्यालीसौड़, बड़कोट और मोरी क्षेत्रों में आपदा से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुए 123 आवासीय भवनों के प्रभावित परिवारों को राहत देने के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से ₹3.69 करोड़ की मंजूरी प्रदान की है। प्रत्येक क्षतिग्रस्त भवन के लिए ₹3 लाख की सहायता राशि स्वीकृत की गई है। इस संबंध में शासनादेश भी जारी कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार आपदा प्रभावित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों को समयबद्ध राहत उपलब्ध कराने के साथ-साथ प्रदेश में आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है।

The post मुख्यमंत्री धामी ने विकास कार्यों और आपदा राहत के लिए दी ₹8.61 करोड़ की मंजूरी first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देहरादून में उत्कृष्ट करदाताओं और अधिकारियों का हुआ सम्मान

Thu Jul 2 , 2026
देहरादून : केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) आयुक्तालय, देहरादून ने जीएसटी के सफलतापूर्वक नौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आईआरडीटी सभागार में “सुगम कर व्यवस्था, सशक्त भारत” थीम के साथ जीएसटी दिवस-2026 का आयोजन किया। कार्यक्रम में कर प्रणाली को सरल, पारदर्शी और करदाता-अनुकूल बनाने की दिशा में […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!