तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक

देहरादून : प्राविधिक शिक्षा विभाग को नौ नए कर्मशाला अधीक्षक मिल गए हैं। राज्य लोक सेवा आयोग के माध्यम से चयनित अभ्यर्थियों को तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अपने शासकीय आवास पर नियुक्ति पत्र वितरित किए। उन्होंने सभी नवनियुक्त कर्मशाला अधीक्षकों को बधाई देते हुए उनसे विभागीय दायित्वों का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करने की अपेक्षा की।

नवनियुक्त कर्मशाला अधीक्षकों में शिवानी पोखरियाल, नीलू, शिखा वर्मा, नवजोत, रवि जोशी, अरुण तोमर, नीरज कुमार डंडरियाल, अभिषेक सिंह नेगी और नीलमणि शामिल हैं। सभी को प्रदेश के विभिन्न राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थानों में तैनाती दी गई है।

डॉ. रावत ने कहा कि राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थानों में कर्मशाला अधीक्षकों की नियुक्ति से विभिन्न इंजीनियरिंग विभागों की कार्यशालाओं का संचालन बेहतर ढंग से हो सकेगा। इससे छात्र-छात्राओं को बेहतर प्रयोगात्मक प्रशिक्षण मिलेगा। साथ ही उनके तकनीकी कौशल, इंजीनियरिंग की समझ और वास्तविक समस्याओं के समाधान की क्षमता भी विकसित होगी।

उन्होंने नवनियुक्त कर्मशाला अधीक्षकों से कहा कि वे अपनी जिम्मेदारियों को पूरी गंभीरता और प्रतिबद्धता के साथ निभाएं तथा विद्यार्थियों के हित को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।

इस अवसर पर उप सचिव तकनीकी शिक्षा ब्योमकेश दुबे, निदेशक तकनीकी शिक्षा देशराज, सचिव यूबीटीआर मुकेश पांडे, संयुक्त निदेशक देवेंद्र गिरी, उप सचिव आईआरडीटी अभिषेक सिंह, सहायक सचिव आईआरडीटी सचिन कुमार, सहायक निदेशक प्राविधिक शिक्षा सचिन भारती सहित विभागीय अधिकारी, नवनियुक्त कर्मशाला अधीक्षक और उनके अभिभावक मौजूद रहे।

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा, बोले- मेरे कारण कमजोर न हो पार्टी की लड़ाई

Sat Sep 12 , 2026
देहरादून : उत्तराखंड की राजनीति में उस समय हलचल बढ़ गई, जब वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा देने का ऐलान किया। प्रवर्तन निदेशालय की ओर से उनके पूर्व ओएसडी चंदन सिंह जीना से जुड़े परिसरों में छापेमारी और बड़ी मात्रा […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!