बनबसा में चार अक्तूबर को प्रस्तावित कैबिनेट बैठक की तैयारियों की समीक्षा बैठक

चंपावत : बनबसा में चार अक्तूबर को प्रस्तावित कैबिनेट बैठक को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।  जिलाधिकारी मनीष कुमार की अध्यक्षता में एनएचपीसी सभागार, बनबसा में बैठक आयोजित कर कार्यक्रम की तैयारियों और व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपते हुए सभी व्यवस्थाएं समय से पहले पूरी करने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशन में चार अक्तूबर को एनएचपीसी बनबसा में कैबिनेट बैठक प्रस्तावित है। इसे देखते हुए कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित और सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करें।

उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर उपलब्ध सुविधाओं और आवश्यक व्यवस्थाओं का समय रहते परीक्षण करने तथा जहां अतिरिक्त व्यवस्था या सुधार की जरूरत हो, उसे प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए। अधिकारियों से अपने-अपने दायित्वों की नियमित निगरानी करने को भी कहा गया।

जिलाधिकारी ने वर्तमान मौसम की परिस्थितियों को देखते हुए वैकल्पिक व्यवस्थाएं भी तैयार रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मौसम में संभावित बदलाव को ध्यान में रखते हुए ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे प्रतिकूल मौसम में भी कैबिनेट बैठक का संचालन सुचारु रूप से हो सके।
उन्होंने कहा कि बैठक की तैयारियों की जिला प्रशासन लगातार निगरानी करेगा। कार्यक्रम तक संबंधित विभागों के साथ नियमित समन्वय और समीक्षा की जाएगी, ताकि किसी भी स्तर पर कमी रहने की स्थिति में समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

बैठक में प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी अजय सिंह, अपर जिलाधिकारी केएन गोस्वामी, एपीडी विम्मी जोशी, उप जिलाधिकारी टनकपुर प्रमोद कुमार, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत अनिल जोशी, जिला पूर्ति अधिकारी प्रियंका भट्ट, एनएचपीसी के एचआर श्रीनिवासन, अधिशासी अभियंता यूपीसीएल विजय कुमार सकारिया समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तरकाशी में बर्फबारी प्रभावित ट्रैकर्स और पोर्टरों की सकुशल वापसी सुनिश्चित करने के निर्देश

Mon Sep 28 , 2026
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली से उत्तरकाशी के उच्च हिमालयी क्षेत्र में चल रहे राहत एवं बचाव अभियान का जायजा लिया। उन्होंने आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर बर्फबारी प्रभावित क्षेत्र में ट्रैकिंग और पर्वतारोहण के लिए गए ट्रैकर्स एवं पोर्टरों की स्थिति की जानकारी […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!