देहरादून एवं लंढौर कैंट में विकास कार्यों को लेकर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने की बैठक

देहरादून :  कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपने कैम्प कार्यालय में छावनी परिषद देहरादून एवं लंढौर के अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों को लेकर सैन्य अधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की।

बैठक के दौरान देहरादून एवं लंढौर छावनी क्षेत्र में प्रस्तावित एवं संचालित विकास कार्यों के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि छावनी क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा लंबित विकास कार्यों के समाधान के लिए संबंधित विभागों एवं छावनी परिषद के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों से विकास कार्यों से संबंधित विषयों पर आपसी समन्वय के साथ प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने को कहा, ताकि क्षेत्रवासियों को शीघ्र लाभ मिल सके।

बैठक में डिप्टी जीओसी ब्रिगेडियर आरएस थापा, मुख्य अधिशासी अधिकारी छावनी परिषद देहरादून अनंत आकाश तथा मसूरी नगरपालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी उपस्थित रहे।

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री धामी ने अंतराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

Thu Oct 1 , 2026
देहरादून : अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिमालयन सांस्कृतिक केंद्र, नींबूवाला में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने दिव्यांगजन सिविल सर्विस कोचिंग का शुभारंभ किया और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 23 वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया। साथ ही निबंध […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!