देहरादून-मसूरी में अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई ,7 निर्माण किए सील

देहरादून – मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए मसूरी और देहरादून में सात निर्माण सील किए। कार्रवाई बिना मानचित्र स्वीकृति और आवश्यक अनुमति के किए जा रहे व्यावसायिक निर्माणों के खिलाफ की गई।

प्राधिकरण के अनुसार मसूरी में घंटाघर रोड स्थित होटल गोल्डन हैवन के पास जगमोहन अत्री के पूर्व निर्मित भवन में बिना मानचित्र स्वीकृति किए जा रहे निर्माण को सील किया गया। संस्कृति लोक कॉलोनी में नदीम अहमद और शहजाद के अवैध व्यावसायिक निर्माण तथा लेन नंबर-1 में चौधरी के निर्माण पर भी सीलिंग की कार्रवाई हुई।

इसी तरह टर्नर रोड स्थित सी-12 में बजाज डेयरी के पास सुमित के व्यावसायिक निर्माण को सील किया गया। ओगल भट्टा क्षेत्र में सी-12 टर्नर रोड पर कमलेश तथा रुकसाना/इकबाल के निर्माणों पर भी कार्रवाई करते हुए उन्हें सील किया गया।

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माणों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी। बिना मानचित्र स्वीकृति या आवश्यक अनुमति के निर्माण को किसी भी स्थिति में नियमों से बाहर नहीं रखा जा सकता। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।

एमडीडीए सचिव मोहन सिंह बर्निया ने कहा कि बिना स्वीकृति व्यावसायिक निर्माण करना नियमों का उल्लंघन है। भवन स्वामियों और निर्माणकर्ताओं से अपील की गई है कि निर्माण शुरू करने से पहले आवश्यक मानचित्र स्वीकृति और अनुमति प्राप्त करें। नियमों की अनदेखी पर सीलिंग समेत अन्य वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

फिल्म निर्माता एवं निर्देशक हरीश शर्मा की दोहरी सफलता, ‘आदि कैलाश’ और ‘ब्राजील इन बनारस’ का उत्तराखंडी फिल्म फेस्टिवल में चयन

Thu Oct 29 , 2026
नई दिल्ली/पिथौरागढ़ : फिल्म निर्माता एवं निर्देशक हरीश शर्मा की दो पुरस्कार विजेता डॉक्यूमेंट्री ‘आदि कैलाश–ए फॉरगॉटन पाथ टू द डिवाइन’ और ‘ब्राजील इन बनारस–द भैरब दत्त स्टोरी’ का चयन पहले उत्तराखंडी फिल्म फेस्टिवल 2026 के लिए हुआ है। फिल्म फेस्टिवल का आयोजन 1 से 11 दिसंबर तक किया जाएगा। […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!