महिलाओं के सम्मान पर प्रहार का कांग्रेस को मातृशक्ति देगी जवाब : भाजपा प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत

देहरादून : भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से राष्ट्रीय सेविका समिति की महिलाओं को लेकर की गई कथित अभद्र एवं आपत्तिजनक टिप्पणी पर कड़ा विरोध जताया है। भाजपा प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत ने कहा कि केवल सोशल मीडिया से आपत्तिजनक सामग्री हटाना पर्याप्त नहीं है। कांग्रेस नेतृत्व को इस मामले में सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए और भविष्य में महिलाओं के सम्मान एवं गरिमा के विरुद्ध ऐसी भाषा का प्रयोग नहीं करने का संकल्प लेना चाहिए।

भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में दीप्ति रावत ने कहा कि राष्ट्रीय सेविका समिति की महिलाएं राष्ट्रसेवा, सामाजिक समरसता, संस्कार और महिला जागरण के कार्यों में लंबे समय से योगदान दे रही हैं। उनके प्रति कांग्रेस के आधिकारिक सोशल मीडिया मंच से की गई टिप्पणी को उन्होंने महिलाओं के सम्मान से जुड़ा गंभीर विषय बताया।

दीप्ति रावत ने कहा कि कांग्रेस एक ओर महिला सशक्तीकरण की बात करती है, वहीं उसके आधिकारिक मंच से महिलाओं के प्रति आपत्तिजनक भाषा सामने आना उसके आचरण पर सवाल खड़े करता है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन महिलाओं के सम्मान और गरिमा से समझौता नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस से टिप्पणी के लिए सार्वजनिक माफी मांगने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट ने कहा कि राष्ट्रीय सेविका समिति की महिलाओं के प्रति की गई टिप्पणी से महिलाओं की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने कहा कि यह केवल किसी एक संगठन की महिलाओं का मामला नहीं है, बल्कि महिला सम्मान और स्वाभिमान से जुड़ा विषय है। भाजपा महिला मोर्चा महिलाओं के सम्मान से जुड़े हर मुद्दे पर मजबूती से अपनी आवाज उठाता रहेगा।

रुचि भट्ट ने कहा कि महिलाओं के प्रति अभद्र भाषा को किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कांग्रेस से अपनी भाषा और आचरण में बदलाव लाने की मांग करते हुए कहा कि महिला सम्मान लोकतांत्रिक और सामाजिक मर्यादा का महत्वपूर्ण हिस्सा है।भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस से राष्ट्रीय सेविका समिति की महिलाओं के प्रति की गई टिप्पणी पर तत्काल सार्वजनिक माफी मांगने तथा भविष्य में महिलाओं के सम्मान और गरिमा के विरुद्ध ऐसी भाषा का प्रयोग नहीं करने का संकल्प लेने की मांग दोहराई।

पत्रकार वार्ता में भाजपा प्रदेश मंत्री नेहा जोशी, प्रदेश प्रवक्ता कमलेश रमन और भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ. दिव्या नेगी भी मौजूद रहीं।

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिना मानचित्र स्वीकृति के बन रही दुकानों और व्यावसायिक निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, प्राधिकरण ने नियमों का उल्लंघन करने वालों को दी सख्त चेतावनी

Sat Oct 31 , 2026
देहरादून- राजधानी देहरादून में अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में प्राधिकरण की टीम ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे अवैध निर्माणों के विरुद्ध अभियान चलाते हुए सात स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई की। इनमें बिना मानचित्र स्वीकृति […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!