कोटद्वार में निर्माणाधीन अस्पताल का अपर सचिव डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने किया निरीक्षण

पौड़ी : अपर सचिव आयुष शिक्षा विभाग एवं निदेशक डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने कोटद्वार क्षेत्र में हल्दूखाता में बन रहे 50 बेड के आयुष अस्पताल और सिंबलचौड़ में 10 बेड के अस्पताल में चल रहे मरम्मत एवं निर्माण कार्यों की प्रगति का निरीक्षण किया । इस दौरान उन्होंने कार्यदायी संस्था पेयजल निगम को स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरे किए जाएं, ताकि शीघ्र ही स्थानीय नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।

निरीक्षण के दौरान अपर सचिव आयुष शिक्षा विभाग एवं निदेशक ने हल्दूखाता में निर्माणाधीन अस्पताल की इमारत, बाहरी परिसर और अधोसंरचना की बारीकी से जांच की। उन्होंने अस्पताल परिसर के बाहर वर्षा जल जमा होने पर पेयजल निगम के अधिकारियों को तत्काल जल निकासी की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने यह भी कहा कि अस्पताल निर्माण में उपयोग हो रही सभी सामग्रियों की सैंपलिंग कराएं, ताकि गुणवत्ता में कोई कमी न रहे। साथ ही उन्होंने कहा कि आयुष अस्पतालों के निर्माण में देरी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य किया जाय और सभी तकनीकी पहलुओं की नियमित जांच की जाय।

इसके उपरांत उन्होंने सिंबलचौड़ स्थित 10 बेड के अस्पताल में चल रहे मरम्मत कार्यों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने पेयजल निगम को 15 दिनों के भीतर सभी कार्य पूर्ण करने के सख़्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पतालों के संचालन में विलंब से जनता को नुकसान होता है, इसलिए समयबद्धता और पारदर्शिता सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी कोटद्वार शालिनी मौर्य, जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी शैलेंद्र पांडेय, अधिशासी अभियंता पेयजल निगम वीरेंद्र भट्ट, तहसीलदार साक्षी उपाध्याय सहित अन्य उपस्थित रहे।

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्वदेशी की नींव पर ही बनेगा विकसित भारत : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या

Wed Oct 15 , 2025
नैनीताल:भाजपा कुमाऊं संभाग कार्यालय में आयोजित आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के विधानसभा सम्मेलन में प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुईं। कार्यक्रम में रेखा आर्या ने कहा कि जिस प्रकार स्वदेशी के विचार ने एक समय हमें अंग्रेजों से आज़ादी दिलाई थी, उसी मंत्र […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!