भाजपा प्रदेश मुख्यालय में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री धामी संग अबीर-गुलाल और फूलों की वर्षा के बीच मनाया रंगोत्सव 

देहरादून : होली के अवसर पर भाजपा प्रदेश मुख्यालय में रंग, उमंग और उत्साह का माहौल रहा। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में अबीर-गुलाल और फूलों की वर्षा के बीच रंगोत्सव मनाया। संगीत की धुनों पर कार्यकर्ता और पार्टी पदाधिकारी जमकर थिरके और एक-दूसरे को होली की बधाइयां दीं।

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने सभी कार्यकर्ताओं को रंगोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली विश्व का अनूठा पर्व है, जो भेदभाव और द्वेष को समाप्त कर सामाजिक समरसता का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि रंगोत्सव से प्राप्त ऊर्जा को राज्य के विकास में नए रंग भरने के लिए समर्पित करना है। उन्होंने ‘जन-जन की सरकार’ अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि 23 विभागों को गांव-गांव और घर-घर पहुंचाकर जनता की समस्याओं का समाधान उनके द्वार पर करने का प्रयास किया गया है। प्रदेश की उपलब्धियों और आमजन के जीवन में आए सकारात्मक बदलावों ने इस बार होली के उत्साह को और बढ़ाया है।

पारिवारिक कारणों से समारोह में उपस्थित न हो सके भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कार्यकर्ताओं के नाम संदेश में रंगोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि बीते चार वर्षों में सरकार और संगठन की सफलता से इस बार होली का उत्साह कई गुना बढ़ा है तथा विश्वास जताया कि इसी ऊर्जा के साथ आगामी चुनावी लक्ष्यों को भी प्राप्त किया जाएगा।

प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने भी कार्यकर्ताओं को होली की बधाई देते हुए कहा कि उत्सव को जिम्मेदारी, सद्भावना और सामाजिक सहभागिता के साथ मनाया जाना चाहिए। उन्होंने सभी से एक सजग और जिम्मेदार कार्यकर्ता की भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विधायक खजान दास, प्रेमचंद अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत, प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल, प्रदेश कार्यालय सचिव जगमोहन रावत, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

The post भाजपा प्रदेश मुख्यालय में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री धामी संग अबीर-गुलाल और फूलों की वर्षा के बीच मनाया रंगोत्सव  first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों की बूथवार समीक्षा, 66.62 प्रतिशत मैपिंग पूर्ण

Tue Mar 3 , 2026
देहरादून : अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदडें ने नगर निगम सभागार, देहरादून में जनपद की 10 विधानसभा क्षेत्रों में संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की बूथवार समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कार्यों को समयबद्ध और प्रभावी ढंग से पूर्ण करने […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!