विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों की बूथवार समीक्षा, 66.62 प्रतिशत मैपिंग पूर्ण

देहरादून : अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदडें ने नगर निगम सभागार, देहरादून में जनपद की 10 विधानसभा क्षेत्रों में संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की बूथवार समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कार्यों को समयबद्ध और प्रभावी ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित ईआरओ को निर्देशित किया कि वे बीएलओ के कार्यों की साप्ताहिक समीक्षा सुनिश्चित करें। जिन बूथों पर मैपिंग का प्रतिशत कम है, वहां तहसील स्तर से अधिकारियों एवं कार्मिकों की ड्यूटी लगाकर मैपिंग कार्य शीघ्र पूर्ण कराया जाए। उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।

बैठक में अवगत कराया गया कि जनपद में कुल 66.62 प्रतिशत मैपिंग कार्य पूर्ण हो चुका है। विधानसभा क्षेत्रवार प्रगति के अनुसार चकराता में 99.03 प्रतिशत, विकासनगर में 70.47 प्रतिशत, सहसपुर में 71 प्रतिशत, धर्मपुर में 56.94 प्रतिशत, रायपुर में 62.64 प्रतिशत, राजपुर में 61.19 प्रतिशत, देहरादून कैन्ट में 61.36 प्रतिशत, मसूरी में 63.52 प्रतिशत, डोईवाला में 70 प्रतिशत तथा ऋषिकेश में 60.87 प्रतिशत मैपिंग कार्य संपन्न किया जा चुका है।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, मुख्य नगर आयुक्त नमामि बंसल, नगर मजिस्ट्रेट प्रत्युष सिंह, विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी स्मृता परमार, उप नगर आयुक्त संतोष पाण्डेय, उप जिलाधिकारी सदर हरिगिरि, उप जिलाधिकारी ऋषिकेश योगेश मेहर, उप जिलाधिकारी विकासनगर विनोद कुमार, उप जिलाधिकारी डोईवाला अपर्णा ढौंडियाल, संयुक्त सचिव एमडीडीए गौरव चटवाल, उप जिलाधिकारी कुमकुम जोशी, उप जिलाधिकारी चकराता प्रेमलाल, तहसीलदार सदर सुरेन्द्रदेव, तहसीलदार विकासनगर विवेक राजौरी, तहसीलदार ऋषिकेश चमन सिंह सहित संबंधित अधिकारी, बीएलओ एवं सुपरवाइजर उपस्थित रहे ।

The post विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों की बूथवार समीक्षा, 66.62 प्रतिशत मैपिंग पूर्ण first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विभिन्न विकास योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री धामी ने 102 करोड़ रुपये की धनराशि की स्वीकृत 

Tue Mar 3 , 2026
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विभिन्न जनपदों में स्वास्थ्य, कुम्भ मेला तैयारियों, आपदा न्यूनीकरण, बाढ़ सुरक्षा और शहरी विकास से जुड़ी योजनाओं के लिए कुल 102 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृतियां प्रदान की हैं। मुख्यमंत्री ने जनपद ऊधम सिंह नगर के उपजिला […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!