पर्यटन विकास और रोजगार सृजन को बढ़ावा देने वाला बजट: पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज

देहरादून/गैरसैंण : पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री महाराज ने कहा कि भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा सत्र में राज्यपाल का अभिभाषण राज्य सरकार की नीतियों, उपलब्धियों और भावी विकास योजनाओं का महत्वपूर्ण दस्तावेज है। उन्होंने कहा कि सत्र के पहले दिन मुख्यमंत्री द्वारा सदन में प्रस्तुत किया गया ₹1,11,703.21 करोड़ का बजट पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 11.41 प्रतिशत अधिक है और यह लोक कल्याण तथा पर्यटन विकास को बढ़ावा देने वाला बजट है।

पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री महाराज ने कहा कि यह बजट सरकार की उपलब्धियों और आगामी योजनाओं के साथ राज्य के समग्र विकास का रोडमैप प्रस्तुत करता है। इसके माध्यम से रोजगार सृजन, पर्यटन विस्तार, महिला सशक्तिकरण और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के साथ-साथ रोजगार और स्वरोजगार को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है।

उन्होंने कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री के विजन “सशक्त और समृद्ध उत्तराखंड” के अनुरूप है और विकसित उत्तराखंड की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

महाराज ने कहा कि बजट में को और बेहतर बनाने, शीतकालीन पर्यटन को विकसित करने, समावेशी विकास को बढ़ावा देने तथा गांव और शहरों के संतुलित विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है। इसके साथ ही आत्मनिर्भरता, लोक सहभागिता, आर्थिक सशक्तिकरण और न्यायपूर्ण व्यवस्था को मजबूत करने के लिए भी महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं।

उन्होंने विश्वास जताया कि यह बजट उत्तराखंड में पर्यटन विकास, रोजगार के नए अवसर और समग्र आर्थिक प्रगति को नई गति प्रदान करेगा।

The post पर्यटन विकास और रोजगार सृजन को बढ़ावा देने वाला बजट: पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अपर मेला अधिकारी दयानन्द सरस्वती ने अभियंताओं के साथ 16 घाटों का लिया जायजा, मरम्मत और सुधार कार्यों के दिए निर्देश

Tue Mar 10 , 2026
हरिद्वार : आगामी कुंभ मेले के दृष्टिगत मेला क्षेत्र के घाटों को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं श्रद्धालुओं के लिए अधिक सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से मेलाधिकारी सोनिका के निर्देशन में मेला प्रशासन द्वारा निरंतर निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। इसी क्रम में अपर मेलाधिकारी दयानन्द सरस्वती ने […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!