कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी मालदेवता दुर्घटना में मृत युवक के परिजनों से मिले, हर संभव सहायता का दिया भरोसा

देहरादून : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी मालदेवता क्षेत्र पहुंचे, जहां रायपुर क्षेत्र के अंतर्गत शेरकी गांव में डंपर की चपेट में आने से 17 वर्षीय युवक की दर्दनाक मृत्यु हो गई थी।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है। उन्होंने दिवंगत युवक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए ईश्वर से शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

काबीना मंत्री जोशी ने जिलाधिकारी टिहरी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून से दूरभाष के माध्यम से वार्ता कर ऐसी घटना होने के कारण पर अंकुश लगाने और भविष्य में इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न हो। इस बाबत कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और सरकार की ओर से हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

The post कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी मालदेवता दुर्घटना में मृत युवक के परिजनों से मिले, हर संभव सहायता का दिया भरोसा first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

त्यौहार की आड में हुडदंग करने वाले जायेंगें सीधे सलाखों के पीछे, पुलिस की रहेगी पैनी नजर

Tue Mar 3 , 2026
देहरादून : होली उल्लास एंव खुशियों का पर्व है, जिसे सकुशल सम्पन्न कराने के लिये #देहरादून पुलिस द्वारा सभी तैयारियां पूर्ण की जा चुकी हैं, पुलिस द्वारा पूर्व मे पर्व के दौरान हुए विवादों का परीक्षण कर ऐसे सभी अराजक तत्व, जो पर्व के दौरान शान्ति व्यवस्था भंग करने का […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!