रिटायर्ड ब्रिगेडियर मृतक मुकेश जोशी के परिजनों से मिले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, ब्रिगेडियर की मौत पर जताया शोक

देहरादून : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी रोड स्थित मालसी क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना में रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मंत्री गणेश जोशी घटना के बाद मैक्स अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों को आरोपियों के खिलाफ शीघ्र और कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मालसी जोहड़ी गांव जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए और आवश्यक स्थानों पर पिकेट भी लगाए जाएं, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

मालसी के पास दो कार सवारों के बीच वाहन को पास देने को लेकर विवाद हो गया था। इस दौरान एक कार सवार द्वारा दूसरी कार को रोकने के उद्देश्य से टायर पर फायरिंग की गई, लेकिन गोली दुर्घटनावश मॉर्निंग वॉक कर रहे रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी को लग गई, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

The post रिटायर्ड ब्रिगेडियर मृतक मुकेश जोशी के परिजनों से मिले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, ब्रिगेडियर की मौत पर जताया शोक first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शांति प्रपन्न शर्मा राजकीय चिकित्सालय का स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने किया औचक निरीक्षण

Tue Mar 31 , 2026
ऋषिकेश : ऋषिकेश स्थित शांति प्रपन्न शर्मा राजकीय चिकित्सालय में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उपचार की गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!