कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने महिला दिवस पर दिवंगत पूर्व सैनिक की बेटी को प्रदान किया लैपटॉप

देहरादून : महिला दिवस के अवसर पर  दिवंगत पूर्व सैनिक की पुत्री कशिश थापा को पठन-पाठन के लिए लैपटॉप प्रदान किया। यह लैपटॉप उपनल के सीएसआर मद से उपलब्ध कराया गया।जानकारी के अनुसार जैंतनवाला निवासी दिवंगत पूर्व सैनिक राइफलमैन अशोक कुमार थापा की पत्नी वीर नारी कविता थापा ने अपनी बेटी की पढ़ाई के लिए मंत्री से लैपटॉप उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था। इस पर मंत्री गणेश जोशी ने तुरंत संज्ञान लेते हुए कशिश थापा को लैपटॉप उपलब्ध कराया।

इस मौके पर मंत्री जोशी ने कशिश थापा को शुभकामनाएं देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा कि बेटियों को शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति आज हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही है और समाज तथा राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। राज्य सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण और उनकी आजीविका को बढ़ावा देने के लिए स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।

इस दौरान मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के गुच्छुपानी सहित अन्य क्षेत्रों में आपदा से प्रभावित 15 परिवारों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 40-40 हजार रुपये की सहायता राशि के चेक भी वितरित किए। उन्होंने इस सहायता के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि राज्य सरकार आपदा प्रभावित लोगों की हर संभव मदद के लिए प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, महानगर उपाध्यक्ष संध्या थापा, ज्योति कोटिया, निर्मला थापा, ग्राम प्रधान आशू थापा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

The post कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने महिला दिवस पर दिवंगत पूर्व सैनिक की बेटी को प्रदान किया लैपटॉप first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरिद्वार-देहरादून हाईवे पर रायवाला के पास भीषण हादसा, कार में लगी आग, एक महिला की हुई मौत

Mon Mar 9 , 2026
देहरादून : इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बीते दिन आठ मार्च जब पूरा देश वर्ल्ड कप मुकाबला देख रहा था। उस दौरान उत्तराखंड में एक भीषण हादसा हो गया। रविवार देर रात 21.18 बजे देहरादून-हरिद्वार मार्ग पर रायवाला क्षेत्र में मोतीचूर फ्लाईओवर के ऊपर भीषण सड़क […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!