मुख्यमंत्री धामी को केनरा बैंक ने मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु 25 लाख रुपये का चेक किया भेंट 

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में केनरा बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान बैंक की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 25 लाख रुपये की धनराशि का चेक भेंट किया गया।

मुख्यमंत्री ने इस सहयोग के लिए केनरा बैंक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री राहत कोष आपदा, दुर्घटना एवं अन्य आपात स्थितियों में प्रभावित लोगों की सहायता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माध्यम है। इस प्रकार का सहयोग समाज के प्रति संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का परिचायक है, जो जरूरतमंदों तक समय पर सहायता पहुंचाने में सहायक सिद्ध होता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जनहित के कार्यों के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है और इस दिशा में विभिन्न संस्थाओं एवं संगठनों का सहयोग सराहनीय है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी केनरा बैंक इसी प्रकार सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत योगदान देता रहेगा।

इस अवसर पर केनरा बैंक के उप महाप्रबंधक श्री संगमेश पड़नाड सहित बैंक के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

The post मुख्यमंत्री धामी को केनरा बैंक ने मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु 25 लाख रुपये का चेक किया भेंट  first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज से मिलेगी नई परियोजनाओं को विशेष गति 

Wed Apr 1 , 2026
देहरादून : यूजेवीएन लिमिटेड निदेशक मंडल की हुई 133वीं बैठक में प्रदेश में नई परियोजनाओं के निर्माण से संबंधित कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश के मुख्य सचिव एवं यूजेवीएनएल के अध्यक्ष आनंद बर्द्धन ने की। बैठक में निदेशक मंडल द्वारा सीमांत जनपद पिथौरागढ़ […]

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!