मुख्यमंत्री धामी एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने 77वें गणतंत्र दिवस पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में फहराया राष्ट्रीय ध्वज

देहरादून : 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने बलवीर रोड स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्होंने देश के संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के प्रति समर्पण का संदेश दिया।

कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक खजान दास, प्रेमचन्द अग्रवाल सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने राष्ट्र की प्रगति, समृद्धि और लोकतंत्र को मजबूत करने के संकल्प के साथ गणतंत्र दिवस मनाया।

The post मुख्यमंत्री धामी एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने 77वें गणतंत्र दिवस पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में फहराया राष्ट्रीय ध्वज first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गणतंत्र दिवस के अवसर पर सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने सूचना भवन में फहराया राष्ट्रीय ध्वज 

Mon Jan 26 , 2026
देहरादून : गणतंत्र दिवस के अवसर पर सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने सूचना भवन परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान के प्रति निष्ठा, देश की एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलाई। ध्वजारोहण के उपरांत अपने संबोधन में महानिदेशक बंशीधर […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!