लंबे समय से अनुपस्थित चल रही होम्योपैथिक डॉक्टर की छुट्टी, मुख्यमंत्री धामी ने सेवा समाप्त करने का किया अनुमोदन

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चिकित्सक के लंबे समय से अनधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने के मामले में कड़ा कदम उठाते हुए एक होम्योपैथिक चिकित्सक की सेवा समाप्त करने का अनुमोदन प्रदान कर दिया है।

देहरादून जिले के अंतर्गत राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय चकराता में तैनात चिकित्सक डॉ. उमंग शर्मा लगभग दो वर्षों से बिना सूचना के अनुपस्थित चल रही थीं। संबंधित चिकित्सक को कार्यस्थल पर उपस्थित होने के निर्देश दिए गए थे, इसके बावजूद वह अपनी तैनाती स्थल पर नहीं पहुंची। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अनुपस्थित चिकित्सक के विरूद्ध मूल नियम 18(3) के अंतर्गत सेवा समाप्त करने की कार्रवाई शुरू की गई थी।

मुख्यमंत्री ने इस कार्रवाई को अंतिम रूप से अनुमोदित करते हुए अनधिकृत रूप से अनुपस्थित चल रही उक्त चिकित्सक की सेवा समाप्त किए जाने हेतु औपचारिक अनुमोदन दिया है।

The post लंबे समय से अनुपस्थित चल रही होम्योपैथिक डॉक्टर की छुट्टी, मुख्यमंत्री धामी ने सेवा समाप्त करने का किया अनुमोदन first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विभिन्न विकास योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री धामी ने ₹ 88.84 करोड की धनराशि का दिया अनुमोदन

Sat Jan 3 , 2026
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹88.84 करोड़ की धनराशि का अनुमोदन किया है। उन्होंने शारदा घाट परियोजना के अन्तर्गत सिटी ड्रेनेज प्लान फेज-1 निर्माण हेतु ₹65.65 करोड़ की योजना की स्वीकृत दी है। मुख्यमंत्री द्वारा जनपद देहरादून के अन्तर्गत जॉलीग्रान्ट एयरपोर्ट में स्टेट […]

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!