मुख्यमंत्री धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, रेल कनेक्टिविटी व डिजिटल कुंभ के लिए मांगा सहयोग

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय रेल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर उत्तराखंड में रेल संपर्क को मजबूत बनाने और कुम्भ 2027 को ‘डिजिटल कुम्भ’ के रूप में आयोजित करने को लेकर चर्चा की।

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड में बेहतर रेल कनेक्टिविटी के लिए विभिन्न परियोजनाओं पर त्वरित कार्यवाही का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि राज्य सामरिक, भौगोलिक, आध्यात्मिक और पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। चारधाम, हरिद्वार और ऋषिकेश जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों पर बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए उन्होंने मेरठ से हरिद्वार और ऋषिकेश तक आरआरटीएस के विस्तार की आवश्यकता बताई।

मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की प्रगति पर संतोष जताते हुए इसके प्रथम चरण का कार्य वर्ष 2026 तक पूरा कर लोकार्पण सुनिश्चित करने का अनुरोध किया। साथ ही कुमाऊं क्षेत्र के विकास के लिए टनकपुर-बागेश्वर रेल परियोजना को राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा देने और बागेश्वर-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के लिए फाइनल लोकेशन सर्वे की अनुमति देने की भी मांग रखी।

उन्होंने हरिद्वार-देहरादून रेल लाइन के दोहरीकरण, रायवाला बाई-डक ब्रिज के विकास कार्य, चारधाम रेल परियोजना के तहत डोईवाला-उत्तरकाशी और कर्णप्रयाग-पीपलकोटी खंडों के फाइनल लोकेशन सर्वे को शीघ्र पूरा कर स्वीकृति देने तथा मोहण्ड-देहरादून-सहारनपुर रेल लाइन परियोजना को प्राथमिकता देने का अनुरोध किया।

बैठक में मुख्यमंत्री ने कुम्भ 2027 की तैयारियों की जानकारी देते हुए बताया कि इस बार आयोजन को ‘डिजिटल कुम्भ’ के रूप में विकसित किया जाएगा। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) जैसी आधुनिक तकनीकों का उपयोग कर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण और आपदा प्रबंधन को अधिक प्रभावी बनाया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि ‘डिजिटल कुम्भ’ परियोजना के लिए 143.96 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता हेतु भारत सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा गया है। उन्होंने इस पर शीघ्र निर्णय लेने का अनुरोध किया।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मुख्यमंत्री द्वारा रखे गए प्रस्तावों पर सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन दिया।

The post मुख्यमंत्री धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, रेल कनेक्टिविटी व डिजिटल कुंभ के लिए मांगा सहयोग first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री धामी ने मन की बात के 132वें एपिसोड को सुना

Mon Mar 30 , 2026
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के इन्द्रानगर स्थित होटल रॉयल इन पैलेस में आयोजित मन की बात के 132वें एपिसोड को सुना और उपस्थित जनप्रतिनिधियों व नागरिकों के साथ कार्यक्रम के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार साझा किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!