पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी से मुख्यमंत्री धामी ने की शिष्टाचार भेंट

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से उनके डिफेंस कॉलोनी, देहरादून स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगत सिंह कोश्यारी को देश के प्रतिष्ठित पद्म भूषण सम्मान हेतु चयनित किए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सम्मान कोश्यारी के सार्वजनिक जीवन में किए गए दीर्घकालिक, समर्पित एवं राष्ट्रसेवा से परिपूर्ण योगदान का उचित सम्मान है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भगत सिंह कोश्यारी ने उत्तराखण्ड आंदोलन से लेकर राज्य के गठन, प्रशासनिक नेतृत्व और संवैधानिक दायित्वों के निर्वहन तक प्रत्येक भूमिका में प्रदेश और देश को सुदृढ़ दिशा देने का कार्य किया है। उनका जीवन जनसेवा, सादगी और राष्ट्रनिष्ठा का प्रेरणास्रोत रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पद्म भूषण सम्मान से न केवल उत्तराखण्ड, बल्कि संपूर्ण देश गौरवान्वित हुआ है। उन्होंने ईश्वर से  कोश्यारी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

The post पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी से मुख्यमंत्री धामी ने की शिष्टाचार भेंट first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ग्रामोत्थान परियोजना के तहत पशु सखी और ए-हेल्प वर्कर्स को मिले स्मार्टफोन 

Sat Jan 31 , 2026
देहरादून : ग्रामीण विकास विभाग की ग्रामोत्थान परियोजना (रीप) के तहत ग्रामीण आजीविका को मजबूती मिली है।  आयोजित कार्यक्रम में ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने 42 पशु सखी एवं ए-हेल्प वर्कर को स्मार्ट मोबाइल फोन तथा 1575 ग्रामीण महिलाओं को कृषि सहायक एवं श्रम न्यूनीकरण उपकरण वितरित किए। मंत्री […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!