सीडीएस जनरल बिपिन रावत की जयंती पर मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारत के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, पद्म विभूषण से अलंकृत और उत्तराखंड के गौरव की जयंती पर मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावपूर्ण स्मरण किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मां भारती की सेवा में अपना संपूर्ण जीवन समर्पित करने वाले जनरल बिपिन रावत अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक थे। उन्होंने कहा कि जनरल रावत का व्यक्तित्व और कृतित्व देश के युवाओं के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा और सेवा के प्रति जनरल बिपिन रावत का समर्पण अतुलनीय था। उनका नेतृत्व, दूरदर्शिता और देश के प्रति अटूट निष्ठा आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करती रहेगी।

The post सीडीएस जनरल बिपिन रावत की जयंती पर मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बूथ जीता, चुनाव जीता के मूलमंत्र पर चुनाव तैयारी में जुटें कार्यकर्ता: राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ

Mon Mar 16 , 2026
देहरादून : भारतीय जनता पार्टी की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने कार्यकर्ताओं से “बूथ जीता, चुनाव जीता” के मूलमंत्र पर काम करते हुए चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। वहीं प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को […]

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!