मुख्यमंत्री धामी ने कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की करी समीक्षा, हरिद्वार को मिलेगा स्थायी इंफ्रास्ट्रक्चर

हरिद्वार : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा के लिए हरिद्वार पहुंचे। कुम्भ मेला नियंत्रण भवन (सीसीआर) पहुंचने पर उन्होंने राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत 34 प्रमुख अवसंरचना कार्यों का शिलान्यास किया। 234.55 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले ये स्थायी प्रकृति के कार्य कुंभ मेले के सफल, सुरक्षित और सुव्यवस्थित आयोजन के साथ-साथ हरिद्वार शहर के दीर्घकालीन विकास को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शुरू किए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुंभ केवल आस्था का पर्व नहीं, बल्कि उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान और वैश्विक छवि से जुड़ा आयोजन है। ऐसे में व्यवस्थाओं को आधुनिक, सुरक्षित और टिकाऊ बनाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को तय समयसीमा में गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

सेक्टरवार स्वीकृत कार्यों में घाट निर्माण एवं सिंचाई अवसंरचना के सात कार्य 70.54 करोड़ रुपये की लागत से किए जाएंगे। सड़क एवं परिवहन अवसंरचना से जुड़े 12 कार्यों पर 127.23 करोड़ रुपये खर्च होंगे, जिससे यातायात प्रबंधन और आवागमन सुविधाएं बेहतर होंगी। पेयजल एवं जल आपूर्ति अवसंरचना के नौ कार्य 18.11 करोड़ रुपये से पूरे किए जाएंगे। वहीं श्रद्धालु सुविधाओं एवं सहायक अवसंरचना के छह कार्यों पर 18.67 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे।

शिलान्यास के बाद मुख्यमंत्री सीसीआर भवन में उच्चस्तरीय बैठक लेकर मेले की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा कर रहे हैं। बैठक में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं और सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवाओं तथा भीड़ प्रबंधन जैसे अहम बिंदुओं पर चर्चा की जा रही है। सरकार का लक्ष्य कुंभ-2027 को दिव्य, भव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप में आयोजित करना है, ताकि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

The post मुख्यमंत्री धामी ने कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की करी समीक्षा, हरिद्वार को मिलेगा स्थायी इंफ्रास्ट्रक्चर first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्वच्छ देहरादून, सशक्त महिलाएं : नगर निगम की पहल से बदली तस्वीर

Sat Feb 21 , 2026
देहरादून : राजधानी में स्वच्छता प्रबंधन को सशक्त बनाने के साथ महिलाओं को आत्मनिर्भर करने की दिशा में नगर निगम की पहल रंग ला रही है। नगर निगम देहरादून ने राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन से जुड़े महिला स्वयं सहायता समूहों को घर-घर कूड़ा शुल्क संग्रहण की जिम्मेदारी सौंपकर एक अभिनव […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!