मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने ली व्यय-वित्त समिति की बैठक

देहरादून : मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में सचिवालय में व्यय-वित्त समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य के विभिन्न जनपदों से जुड़ी महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं पर विचार-विमर्श करते हुए उन्हें स्वीकृति प्रदान की गई।

बैठक में अमृत 2.0 (ट्रांच-2) के अंतर्गत सहस्त्रधारा पेयजल योजना को मंजूरी दी गई, जिसका क्रियान्वयन उत्तराखंड जल संस्थान द्वारा किया जाएगा। इसके साथ ही जनपद पौड़ी गढ़वाल के द्वारीखाल/एकेश्वर विकास खंड के अंतर्गत सतपुली बैराज के निर्माण के पुनरीक्षित प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी गई।

जनपद नैनीताल के हल्द्वानी स्थित फायर स्टेशन परिसर में टाइप-द्वितीय, टाइप-तृतीय और टाइप-चतुर्थ श्रेणी के आवासों के निर्माण को भी हरी झंडी दी गई। वहीं देहरादून के डांडा लखौंड क्षेत्र में सहस्त्रधारा रोड पर शहरी विकास निदेशालय के कार्यालय भवन के निर्माण के प्रस्ताव को अनुमोदित किया गया। इसके अतिरिक्त नगर निगम रुद्रपुर के मुख्य कार्यालय भवन के पुनर्निर्माण कार्य को भी समिति ने मंजूरी दी।

बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि स्वीकृत योजनाओं का क्रियान्वयन व्यवहारिक, मितव्ययी, पारदर्शी और गुणवत्ता-परक तरीके से किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी परियोजनाओं को निर्धारित समयसीमा में तेजी से पूरा किया जाए। साथ ही परियोजनाओं के क्रियान्वयन के दौरान पारिस्थितिकी संतुलन का विशेष ध्यान रखने और योजनाओं को दीर्घकालिक रूप से टिकाऊ बनाने के निर्देश भी दिए।

बैठक में सचिव नितेश झा, शैलेश बगौली, एस.ए. अदांकी, युगल किशोर पंत सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

The post मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने ली व्यय-वित्त समिति की बैठक first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड सरकार का दावा: GSDP में डेढ़ गुना से ज्यादा का उछाल

Fri Mar 6 , 2026
देहरादून : प्रमुख सचिव डॉ. आर. मीनाक्षी सुन्दरम ने सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2024-25 में राज्य की सकल घरेलू उत्पाद (GSDP) ₹ 3,81,889 करोड़ रहा, जो वर्ष 2021-22 में 2.54 लाख करोड़ रुपए थी। 2021-22 के मुकाबले GSDP में […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!