देहरादून राज्य स्थापना दिवस पर रहा जाम से मुक्त,लच्छीवाला टोल प्लाजा निशुल्क,आमजन को मिली बड़ी राहत

देहरादून : उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर देहरादून स्थित एफआरआई परिसर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने चाक-चौबंद व्यवस्थाएं कीं।

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में भारी संख्या में वाहनों के आगमन को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी देहरादून ने लच्छीवाला टोल प्लाजा और आशा रोडी बैरियर को 9 नवंबर को प्रातः 5 बजे से सायं 6 बजे तक निशुल्क रखने के आदेश दिए थे। इस अवधि में किसी भी निजी, वाणिज्यिक या अन्य वाहन से टोल टैक्स नहीं वसूला गया।

जिलाधिकारी के इस निर्णय के परिणामस्वरूप राजधानी देहरादून पूरे दिन जाम मुक्त रही। सीमावर्ती और पर्वतीय जनपदों से बड़ी संख्या में बसों व निजी वाहनों के आगमन के बावजूद शहर में यातायात सुचारू बना रहा।

डीएम द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह आदेश जारी किया गया था, जिससे कानून-व्यवस्था और यातायात नियंत्रण दोनों सुनिश्चित रहे। शाम छह बजे के बाद टोल प्लाजा पर सामान्य रूप से टोल वसूली दोबारा शुरू कर दी गई।

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने हरिद्वार में कैंसर जागरूकता एवम् स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में 812 मरीजों ने उठाया शिविर का लाभ

Mon Nov 10 , 2025
देहरादून : श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, देहरादून एवं श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून के संयुक्त तत्वावधान में  को राष्ट्रीय इण्टर कॉलेज, भल्लस्वागाज (हरिद्वार) में कैंसर जागरूकता एवं निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 812 लोगों ने विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!