शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने डायट भीमताल का किया औचक निरीक्षण

हल्द्वानी/देहरादून : विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कुमाऊं मंडल के एक दिवसीय दौरे के दौरान जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) भीमताल का औचक निरीक्षण कर शैक्षिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से प्रशिक्षण कार्यक्रमों, संसाधनों की उपलब्धता, शिक्षकों के प्रशिक्षण मॉड्यूल और संस्थान की कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने डायट परिसर में निर्माणाधीन बहुउद्देशीय भवन एवं प्रशासनिक भवन के कार्यों की प्रगति जानी। कार्यदायी संस्था और विभागीय अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ तय समयसीमा में निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए।डॉ. रावत ने एचजीएस स्कूल, भीमताल सहित भीमताल, नौकुचियाताल, हल्द्वानी और बागेश्वर के विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण कर शनिवार से शुरू होने वाली बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों का आकलन किया। उन्होंने अधिकारियों को परीक्षाएं नकलविहीन, पारदर्शी और सुव्यवस्थित ढंग से कराने के निर्देश दिए। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन भी किया ।

कुमाऊं दौरे के दौरान हल्द्वानी में आयोजित ‘देवभूमि शिक्षा सम्मान’ कार्यक्रम में मंत्री ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। यह कार्यक्रम एवं के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट और नवाचारी कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया।इस अवसर पर डॉ. रावत ने कहा कि शिक्षक समाज की मजबूत नींव हैं। गुरु केवल ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि संस्कार और राष्ट्र निर्माण की भावना भी जागृत करते हैं। उन्होंने सम्मानित शिक्षकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। दौरे के दौरान नौकुचियाताल और बागेश्वर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने मंत्री का स्वागत किया।

The post शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने डायट भीमताल का किया औचक निरीक्षण first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मसूरी मालरोड से हटेंगे साइकिल रिक्शा , जल्द शुरू होगी गोल्फ कार्ट

Sat Feb 21 , 2026
देहरादून : पर्यटन नगरी मसूरी में यातायात व्यवस्था सुधारने और पर्यटकों को सुगम आवागमन सुविधा देने के लिए 40 अतिरिक्त गोल्फकार्ट जल्द संचालित होंगी। इसके लिए जिला प्रशासन और आरईसी फाउंडेशन लिमिटेड के बीच इसी माह समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर होंगे। जिलाधिकारी सविन बंसल के आग्रह पर आरईसी के […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!