देहरादून : इलेक्ट्रोहोम्योपैथी मेडिकल एसोसिएशन (ईएमए) के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. के.पी.एस. चौहान के नेतृत्व में आयुष मंत्री मदन कौशिक से उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर डॉ. के.पी.एस. चौहान ने मंत्री से अनुरोध किया कि राजस्थान सरकार की तर्ज पर उत्तराखंड के जिला चिकित्सालयों में भी आयुष विभाग के अंतर्गत इलेक्ट्रोहोम्योपैथी विभाग की स्थापना की जाए, ताकि इस पद्धति से भी आम जनमानस को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
डॉ. चौहान ने आयुष मंत्री को देहरादून में आयोजित होने वाले ईएमए इंडिया के 38वें स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रित भी किया।
इस अवसर पर ईएमए के प्रदेश महामंत्री डॉ. एम.टी. अंसारी, हरिद्वार जिला सचिव डॉ. अशोक कुमार, डॉ. हीना कुशवाहा तथा डॉ. लक्ष्मी कुशवाहा भी उपस्थित थे।
The post ईएमए प्रतिनिधिमंडल ने आयुष मंत्री मदन कौशिक से की शिष्टाचार भेंट first appeared on doonvoice.


