स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदगांव का किया औचक निरीक्षण, उपचाराधीन मरीजों से संवाद कर लिया फीडबैक 

टिहरी : घनसाली प्रवास के दौरान प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदगांव का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, दवाइयों की उपलब्धता, साफ-सफाई एवं मरीजों को दी जा रही सेवाओं की गहन समीक्षा की। साथ ही उपचाराधीन मरीजों से संवाद कर उनका फीडबैक भी प्राप्त किया।

मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा प्रत्येक मरीज को बेहतर और समयबद्ध उपचार उपलब्ध कराया जाए।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

The post स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदगांव का किया औचक निरीक्षण, उपचाराधीन मरीजों से संवाद कर लिया फीडबैक  first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, रेल कनेक्टिविटी व डिजिटल कुंभ के लिए मांगा सहयोग

Mon Mar 30 , 2026
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय रेल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर उत्तराखंड में रेल संपर्क को मजबूत बनाने और कुम्भ 2027 को ‘डिजिटल कुम्भ’ के रूप में आयोजित करने को लेकर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड में बेहतर रेल कनेक्टिविटी के […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!