हरिद्वार-देहरादून हाईवे पर रायवाला के पास भीषण हादसा, कार में लगी आग, एक महिला की हुई मौत

देहरादून : इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बीते दिन आठ मार्च जब पूरा देश वर्ल्ड कप मुकाबला देख रहा था। उस दौरान उत्तराखंड में एक भीषण हादसा हो गया। रविवार देर रात 21.18 बजे देहरादून-हरिद्वार मार्ग पर रायवाला क्षेत्र में मोतीचूर फ्लाईओवर के ऊपर भीषण सड़क हादसा( Haridwar News) हो गया।

बस-ट्रैक्टर ट्रॉली की जोरदार टक्कर के बाद पीछे से आ रही स्कॉर्पियो कार में आग लग गई। देखते ही देखते औऱ भी वाहन इसकी चपेट में आ गए। इस हादसे में जहां एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। तो वहीं 15 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

बस-ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर के बाद 5 गाड़ियों में आग, Dehradun Haridwar Highway Accident

मिली जानकारी के अनुसार बीती रात होटल गोडविन के सामने मोतीचूर फ्लाई ओवर के ऊपर रायवाला से हरिद्वार की तरफ उत्तराखंड रोडवेज की बस जा रही थी। इसी दौरान उसकी टक्कर स्वराज-735 ट्रैक्टर ट्रॉली से हो गई। इसी बीच पीछे से आ रही स्कॉर्पियों भी दर्घटनाग्रस्त वाहनों से टकरा गई। जिसके चलते उसमें भी आग लग गई। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो के सीएनजी सिलेंडर ब्लास्ट हुआ। जिसकी वजह से कार में आग लग गई। इसी के कारण अन्य वाहन भी आग की चपेट में आ गए।

इस हादसे में एक 30 साल की महिला कुसुम की मौके पर ही मौत हो गई। तो वहीं 15 लोग घायल बताए जा रहे है। सुचना मिलते ही पुलिस व दमकल कर्मियों की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद वाहनों में लगी आग को काबू किया गया। घायलों को भी अस्पताल भेजा गया। बताते चलें कि सभी व्यक्ति अपनी ट्रक्टर ट्राली मे झंडा मेला देहरादून से अपने घर वापस बिजनौर जा रहे थे।

The post हरिद्वार-देहरादून हाईवे पर रायवाला के पास भीषण हादसा, कार में लगी आग, एक महिला की हुई मौत first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में मुख्यमंत्री धामी ने राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट 

Mon Mar 9 , 2026
गैरसैंण : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से शिष्टाचार भेंट की।इस अवसर पर संसदीय कार्यमंत्री सुबोध उनियाल एवं विधायकगण भी मौजूद थे। The post भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में मुख्यमंत्री धामी ने राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट  first appeared on doonvoice.

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!