नैनीताल में भीषण बस हादसा,07 का रेस्क्यू, 01 सवार की मृत्यु, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

नैनीताल- जनपद नैनीताल के अंतर्गत भवाली रोड स्थित खुपी क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना की सूचना प्राप्त हुई। आपदा कंट्रोल रूम नैनीताल से समय 07:27 बजे सूचना मिलने पर एसडीआरएफ पोस्ट नैनीताल से उप निरीक्षक मनीष भाकुनी के नेतृत्व में टीम तत्काल आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुंचने पर पाया गया कि एक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई थी, जिसमें चालक के अनुसार लगभग 15–16 यात्री सवार थे। एसडीआरएफ टीम द्वारा त्वरित एवं कुशलतापूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाते हुए बस में फंसे घायलों को बाहर निकाला गया।

रेस्क्यू के दौरान 07 घायलों को सुरक्षित निकालकर प्राथमिक उपचार के उपरांत तत्काल नजदीकी अस्पताल भिजवाया गया। दुर्भाग्यवश, इस दुर्घटना में 01 व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। टीम द्वारा अन्य यात्रियों की स्थिति का भी जायजा लिया गया तथा घटनास्थल पर सर्चिंग की गई।

The post नैनीताल में भीषण बस हादसा,07 का रेस्क्यू, 01 सवार की मृत्यु, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

SGRR मेडिकल कॉलेज छात्रा की संदिग्ध मौत विभागाध्यक्ष पर मानसिक उत्पीड़न, फेल करने की धमकी और पैसों की मांग के आरोप, महिला आयोग ने लिया कड़ा संज्ञान

Fri Mar 27 , 2026
देहरादून : उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने SGRR मेडिकल कॉलेज की पीजी छात्रा डॉ. तनवी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मृत्यु के मामले का अत्यंत गंभीर एवं स्वतः संज्ञान लिया है। सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त वायरल वीडियो और मीडिया रिपोर्ट्स पर त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!