आईजी सुनील कुमार मीणा को पुलिस के मुख्य प्रवक्ता की जिम्मेदारी

देहरादून : पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने पुलिस महानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था सुनील कुमार मीणा को वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त मुख्य प्रवक्ता (Chief Spokesperson) पुलिस मुख्यालय नियुक्त किया गया है।

सुनील कुमार मीणा वर्तमान में पुलिस महानिरीक्षक (कानून व्यवस्था) के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें अपने वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ यह अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। इस निर्णय से पुलिस महकमे और मीडिया के बीच समन्वय को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में सकारात्मक पहल मानी जा रही है।

मुख्य प्रवक्ता के रूप में मीणा पुलिस विभाग से जुड़ी महत्वपूर्ण सूचनाओं, कानून-व्यवस्था से संबंधित मामलों तथा विभागीय गतिविधियों की अधिकृत जानकारी मीडिया के माध्यम से जनसामान्य तक पहुंचाएंगे। उत्तराखंड

The post आईजी सुनील कुमार मीणा को पुलिस के मुख्य प्रवक्ता की जिम्मेदारी first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री धामी ने प्राइड मूवमेंट सम्मान समारोह में एसएसबी के जवानों को किया सम्मानित

Tue Jan 6 , 2026
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में अर्पित फाउंडेशन की ओर से आयोजित प्राइड मूवमेंट सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सशस्त्र सीमा बल (SSB) के अधिकारियों और जवानों का सम्मान करते हुए उनके साहस, […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!