जन संघर्ष मोर्चा ने निजी अस्पतालों की लूट पर अंकुश लगाने को विजिलेंस सेल गठित करने की मांग

देहरादून : जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएनवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने मुख्य सचिव आनंद बर्धन से मुलाकात कर नामी निजी अस्पतालों द्वारा मरीजों से की जा रही कथित लूट-खसोट, इलाज में लापरवाही और मृत मरीजों के नाम पर भारी-भरकम बिल थोपने के मामलों पर रोक लगाने की मांग की।

नेगी ने चिकित्सकों और पुलिस अधिकारियों की संयुक्त निगरानी में एक विशेष विजिलेंस सेल गठित करने का सुझाव दिया। साथ ही नए अस्पताल खोलने के मानकों में आमूलचूल परिवर्तन की सिफारिश संबंधी मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा।

मुख्य सचिव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। नेगी ने कहा कि प्रस्तावित सेल के गठन से आईसीयू और वेंटिलेटर में भर्ती मरीजों, मृतकों तथा आपात स्थिति वाले रोगियों के मामलों की निष्पक्ष जांच संभव हो सकेगी। इससे आयुष्मान कार्ड और गोल्डन कार्ड के नाम पर हो रही कथित वसूली पर रोक लगेगी तथा नकद भुगतान करने वाले मरीजों को भी राहत मिलेगी।

उन्होंने यह भी कहा कि सरकारी अस्पतालों को केवल रेफरल सेंटर बनाकर निजी अस्पतालों को लाभ पहुंचाने की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने के लिए अस्पताल खोलने के मानकों को सख्ती से लागू करना आवश्यक है।

मोर्चा ने स्पष्ट किया कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने और निजी अस्पतालों की मनमानी पर रोक लगाने के लिए उसका संघर्ष आगे भी जारी रहेगा। प्रतिनिधिमंडल में भीम सिंह बिष्ट और अंकुर वर्मा भी मौजूद रहे।

The post जन संघर्ष मोर्चा ने निजी अस्पतालों की लूट पर अंकुश लगाने को विजिलेंस सेल गठित करने की मांग first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने ली अधिकृत वित्त समिति की बैठक

Wed Feb 25 , 2026
देहरादून : मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में सचिवालय सभागार में अधिकृत वित्त समिति की बैठक आयोजित की गई। यूआईडीएफ फंड के अंतर्गत न्यू कैंट मार्ग अपग्रेडेशन को मंजूरी बैठक में यूआईडीएफ फंड के अंतर्गत न्यू कैंट मार्ग, दिलाराम बाजार से विजय कॉलोनी पुल तक 2 लेन से 3 […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!