उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा की पुण्य तिथि के अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि 

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा की पुण्य तिथि के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय बहुगुणा के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को स्मरण करते हुए कहा कि वे एक दूरदर्शी नेता एवं कुशल प्रशासक थे। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में सदैव जनहित को सर्वोपरि रखा और समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य किया।

The post उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा की पुण्य तिथि के अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि  first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, प्रदेश में 87% मैपिंग हुई पूरी

Tue Mar 17 , 2026
देहरादून : उत्तराखंड में आगामी अप्रैल से शुरू होने वाले विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर निर्वाचन विभाग की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में देहरादून में आयोजित बैठक में राजस्थान निर्वाचन विभाग की टीम ने एसआईआर के सफल संचालन से जुड़े अपने अनुभव और सुझाव साझा किए। […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!